सेंधमारी कर पचास हजार की चोरी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका। पोटका थाना क्षेत्र के प्रेमनगर स्थित हिकिम सरदार के घर का पक्का दीवार में सेंधमारी कर अज्ञात चोरों ने 50 हजार रुपए की चोरी कर ली। घटना मंगलवार देर रात की है। घटना के संबंध में पीड़ित परिवार के हिकिम सरदार ने बताया कि हम सपरिवार घर में सोए थे। रात्रि करीब डेढ़ बजे कुछ आवाज होने पर नींद से उठे तो देखा कि घर का पक्का दीवार में गोलाकार सेंधमारी किया गया है। इस छेद से प्रवेश कर अज्ञात ने पूजा घर में रखे बैग से नगद रखे 50 हजार रुपए की चोरी कर ली है। आवाज़ से उठने पर अज्ञात चोर भाग गए। घटना की मौखिक सूचना पोटका पुलिस को दिया गया है। विगत 10 फरवरी को भी विधुत सबस्टेशन से 4 लाख के तांबा तार की चोरी हुई थी। जिसका अभी तक कोई पता नहीं चला है।