Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में आज स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में आज स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में आज स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न

    स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाएं, अस्पताल में मरीजों को बेहतर व्यवस्था दें, इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नही की जायेगी:-उपायुक्त

    विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा कर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

    आज दिनांक 20.02.2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आहूत की गई।

    उपायुक्त ने बैठक के दौरान झारखंड मातृ शिशु स्वास्थ्य एवं विटामिन ए की खुराक, गर्भवती महिलाओं से संबंधित गतिविधियां के बारे में विस्तारपूर्वक समीक्षा करते हुए विटामिन ए की खुराक एवं इसकी कमी के कारणों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

    वहीं इसके अलावा बैठक में नियमित टीकाकरण, मिजिल्स रुबेला, टी०बी० उन्मूलन, मातृत्व एवं चाइल्ड स्वास्थ्य, संस्थागत प्रसव, बीसीजी कवरेज, पूर्ण टीकाकरण, परिवार नियोजन सहित विभिन्न बिंदुओं पर प्रगति की समीक्षा कर सभी इंडिकेटरों में अपेक्षित प्रगति लाने का निर्देश दिया।

    वहीं उपायुक्त ने अस्पतालों में साफ सफाई, दवाओं की उपलब्धता सहित अन्य सभी मेडिकल सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा अस्पतालों में साफ सफाई, दवाओं आदि की उपलब्धता, रोस्टर के अनुसार डॉक्टर्स एवं मेडिकल स्टाफ की ड्यूटी आदि के बारे में विमर्श किया। उपायुक्त ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाएं, अस्पताल में मरीजों को बेहतर ईलाज दें। इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नही की जायेगी।

    वहीं सर्विलेंस मेडिकल ऑफिसर, डब्लूएचओ डॉ अमित कुमार तिवारी द्वारा सभी बिंदुओं पर पीपीटी के माध्यम से जानकारी दी गई।

    _*इस मौके पर*_ सिविल सर्जन डॉ आनंद मोहन सोरेन, एसीएमओ, सर्विलेंस मेडिकल ऑफिसर डॉ अमित कुमार तिवारी, डॉ निलेश कुमार, डॉ मुंशी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुखिया एवं जल सहिया को चापाकल एवं पानी टंकी के बारे में सर्वे कर प्रतिवेदन एक सप्ताह के अंदर जमा करने का निर्देश
    Next Article उपायुक्त सह जिला समुचित प्राधिकारी, पीसी एंड पीएनडीटी, जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय की अध्यक्षता में पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के तहत जिला सलाहकार समिति की आहूत बैठक संपन्न

    Related Posts

    मैट्रिक परीक्षा में आरके प्लस टू हाई स्कूल, नाला का शानदार प्रदर्शन,7 विद्यार्थी जिला में टाॅप टेन में बनाई जगह

    April 23, 2026

    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर कुंडहित पुलिस सख्त, चेकपोस्ट पर सघन वाहन जांच अभियान

    April 23, 2026

    जामताड़ा उपायुक्त आलोक कुमार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

    April 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मैट्रिक परीक्षा में आरके प्लस टू हाई स्कूल, नाला का शानदार प्रदर्शन,7 विद्यार्थी जिला में टाॅप टेन में बनाई जगह

    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर कुंडहित पुलिस सख्त, चेकपोस्ट पर सघन वाहन जांच अभियान

    जामताड़ा उपायुक्त आलोक कुमार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

    समाजसेवी पप्पू सिंह की सक्रियता से टला बड़ा हादसा, मानगो में नेशनल हाईवे किनारे भीषण आग से मची अफरा-तफरी

    गिरिडीह सदर अस्पताल में लापरवाही का आरोप, बिना रैपर की स्लाइन चढ़ाने से छात्रा की हालत बिगड़ी

    पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर जमशेदपुर में शहीदों को श्रद्धांजलि, पूर्व सैनिकों ने लिया एकजुट रहने का संकल्प

    मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सख्त झामुमो, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोले—एक भी योग्य मतदाता न छूटे

    जेईई मुख्य परीक्षा 2026 में जमशेदपुर का जलवा, बंसल क्लासेस के करण यादव ने हासिल किए 99.60 परसेंटाइल

    साकची के आमबागान मैदान में 24 अप्रैल से ‘फन वर्ल्ड डिज़्नीलैंड’ का भव्य आगाज

    जमशेदपुर में फिर आत्महत्या: पब्लिक हेल्थ सेंटर में फॉगिंग कर्मी ने दी जान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.