अगैया सरमुण्डी पंचायत में झामुमों पंचायत कमेटी का हुआ पुनर्गठन
राष्ट्र संवाद संवाददाता रफीक अंसारी फतेहपुर, जामताड़ा ।
फतेहपुर प्रखंड के अगैया सरमुण्डी पंचायत में झारखंड मुक्ति मोर्चा पंचायत कमेटी का पुनर्गठन को लेकर मंगलवार को अंगुठिया फुटबॉल मैदान में झामुमो कार्यकर्ताओं की अहम बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से संजय यादव को अगैया सरमुण्डी पंचायत का अध्यक्ष बनाया गया। वहीं संतोष हेम्ब्रोम पंचायत सचिव तथा कोषाध्यक्ष पद पर नयन कुमार बास्की और मीडिया प्रभारी के रूप में बिवेकान्द यादव को दायित्व सौंपा गया। पंचायत उपाध्यक्ष राजकिशोर हेम्ब्रोम राशबिहारी मराण्डी और राजू माहरा बने। वही प्रदीप दास संतोष टुडू और संतोष पंडित को सह सचिव का प्रभार सौंपा गया। झामुमो कार्यकर्ता राकेश कुमार मंडल ,घनश्याम खां और प्रेम चाँद सोरेन को संगठन की मजबूती के लिए संगठन मंत्री का बड़ा दायित्व दिया गया ।पंचायत पुनर्गठन कार्यक्रम में बतौर पर्यवेक्षक झामुमो अशोक महतो,वकील सोरेन, हिदायत मियां के अलावे गया प्रसाद मंडल, अरबिंद मुर्मू मौजूद थे। इस दौरान नव चयनित सदस्यों को बधाई दी गई।