मंत्री दीपिका पांडे सिंह केंद्र सरकार पर 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपए बकाया को लेकर हमलावर नजर आई
राष्ट्र संवाद संवाददाता
लोहरदगा – झारखंड सरकार में ग्रामीण विकास विभाग मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपए बकाया को लेकर हमलावर नजर आई। मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने केंद्र सरकार पर झारखंड से सौतेला व्यवहार करने और बकाया न चुकाने का आरोप लगाते हुए इसे अपराधिक बता दिया है। राज्य सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने केंद्र सरकार पर झारखंड के कई विभागों के 2 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा बकाया होने का दावा किया है। दीपिका पांडे सिंह ने कहा सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी झारखंड का 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपए का बकाया केंद्र केंद्र सरकार द्वारा नहीं दिया जा रहा है और ये बकाया बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए से अधिक का हो गया है। झारखंड में जल जीवन मिशन, बाल कल्याण महिला विकास, मनरेगा, आवास योजना सहित सभी विभागों का केंद्र सरकार पर 2 लाख करोड़ रुपए से अधिक का केंद्र सरकार पर बकाया है लेकिन केंद्र सरकार की ओर से कोई पहल नहीं किया जा रहा है और व्यवहार अब भी झारखंड के प्रति सौतेला ही है ये पैसा झारखंडियों का है जिसे वापस न करना दुखद भी है और आपराधिक भी है।