Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मलूटी में आयोजित 18 वीं राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में कोडरमा को पराजित कर बोकारो बना चैम्पियन
    Breaking News झारखंड दुमका संथाल परगना

    मलूटी में आयोजित 18 वीं राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में कोडरमा को पराजित कर बोकारो बना चैम्पियन

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 7, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मलूटी में आयोजित 18 वीं राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में कोडरमा को पराजित कर बोकारो बना चैम्पियन

    निजाम खान ।राष्ट्र संवाद

    दुमका: मलूटी में पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के सौजन्य से जिला प्रशासन, दुमका द्वारा कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखण्ड के तत्वाधान में आयोजित 18वीं झारखण्ड राज्य सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को संपन्न हुआ।

    इस अवसर पर पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि दुमका के सासंद श्री नलिन सोरेन ने कहा कि कबड्डी का खेल केवल मनोरंजन नहीं बल्कि खेल के माध्यम से जीवन जीने के कई लक्ष्य को हासिल कर अपने सपनों को नई उड़ान दे सकते हैं।इस दौरान उन्होंने कबड्डी के लिए हर संभव सहयोग करने की बात कही।

    इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि दुमका के पुलिस अधीक्षक श्री पीतांबर सिंह खेरवार ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से खिलाडियों में खेल भावना के विकास के साथ साथ खेल भावना एवं प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।

    इस दौरान कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखण्ड के अध्यक्ष श्री गोपाल ठाकुर ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के इस धार्मिक मलूटी ग्राम में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उठाए जाने वाले कदम में राज्य स्तरीय कबड्डी खेल के आयोजन को जोड़कर जिला प्रशासन, दुमका ने सराहनीय पहल किया है।

    कार्यक्रम का संचालन के साथ आगत अतिथियों का स्वागत जिला खेल पदाधिकारी दुमका तूफान कुमार पोद्दार ने पुष्प गुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह देकर किया।

    इससे पूर्व प्रतियोगिता के फाइनल मैच में बोकारो ने कोडरमा को महज एक अंक के साथ पराजित का चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया l बहुत ही संघर्षपूर्ण मुकाबले में बोकारो को 37 एवं कोडरमा को 36 अंक प्राप्त हुए। जबकि धनबाद एवं पाकुड़ जिला को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान का खिताब दिया गया।

    पुरस्कार के रूप में मेडल्स, मोमेंटो एवं ट्रॉफी के अलावे मुख्य अतिथि माननीय सांसद की तरफ से विजेता बोकारो की टीम को पंद्रह हजार, उपविजेता कोडरमा की टीम को दस हजार एवं तृतीय स्थान पर रहने वाली धनबाद एवं पाकुड़ की टीम को संयुक्त रूप से पांच हजार रुपए कैश अवॉर्ड सांसद श्री सोरेन ने अपने कर कमलों से वितरित किया।

    मौके पर कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखण्ड के चेयरमैन श्री बिपिन कुमार सिंह, रेफरी बोर्ड श्री जगदीश कुमार, एसडीपीओ श्री विजय कुमार महतो, बीडीओ मोo एजाज आलम, सीओ श्री कपिल देव, सार्जेंट मेजर श्री गणेश मंडल, आयोजन समिति के संयोजक श्री बबलू, संयोजक रेफरी बोर्ड आलोक कुमार, सिलेक्शन कमिटी के नवनीत सोनू, प्रकाशित मिंज एवं कृष्णा यादव, दुमका जिला कबड्डी संघ के रंजीत मिश्रा, हैदर हुसैन, अमर नाथ चौधरी, मुकेश कुमार, राहुल कुमार, परवेज आलम जिला प्रशासन दुमका के द्वारा प्रतिनियुक्त कर्मी जिला खेल समन्वयक ललित कुमार झा, जिला पर्यटन विशेषज्ञ रंजन मुर्मू, संजीव गुप्ता, नीलकांत चटर्जी, तपन गोस्वामी, शमशेर अंसारी आदि उपस्थित हुए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चार साइबर अपराधी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बरामद
    Next Article धरम माहाजड़ुआही में एसटी मांग को लेकर कुड़मि नेताओं द्वारा की गई महाआंदोलन की घोषणा

    Related Posts

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    July 4, 2026

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बोलानी मे “घर ही विद्यालय परियोजना”कार्यक्रम आयोजित

    झारखंड अंगीभूत महाविद्यालय इंटरमीडिएट अनुबंध शिक्षक संघ ने जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.