आदिवासी टीचर्स एसोसिएशन जामताड़ा के प्रतिनिधि मंडल ने माननीय स्पीकर महोदय श्री रविन्द्र नाथ महतो से मुलाकात कर आदिवासियों के सबसे बड़े पर्व सोहराय में अवकाश दिलाने में अहम योगदान निभाने के लिए धन्यवाद ज्ञापन के साथ साथ विभिन्न ज्वलंत विषयों पर मांगपत्र समर्पित किए। जिसमे सोहराय जैसे पर्व का राजकीय अवकाश तालिका में सम्मिलित किया जाना, आदिवासी/जनजातीय भाषा शिक्षकों की नियुक्ति करना, आदिवासी छात्र छात्राओं को रोजगार परक शिक्षा देने के लिए उचित योजना बनाना, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में एक भाषा विषय के रूप में भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूचित में दर्ज संथाली भाषा के साथ अन्य जनजातीय भाषाओं की पढ़ाई सुनिश्चित करना, अन्य विभागों की तर्ज पर शिक्षकों को भी MACP एवं अन्य विभागीय प्रोन्नति प्रदान करना,सभी विद्यालयों में रिक्त पड़े प्रधानाध्यापक पद को भरना जैसे मुद्दे शामिल थे।माननीय स्पीकर महोदय ने भी विशेष रूचि लेते हुए मांगपत्र का गहनतापूर्वक अध्ययन कर इन तमाम विषयों पर उचित करवाई करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर आदिवासी टीचर्स एसोसिएशन जामताड़ा ने सर्वप्रथम माननीय स्पीकर महोदय को पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से संघ के अध्यक्ष दुलाल हांसदा, सचिव हेमलाल मुर्मू कोषाध्यक्ष कुमुदिनी रूपा टुडू, उपाध्यक्ष सुशील मुर्मू, संयुक्त सचिव अनिल हेंब्रम,ड्राफ्टिंग कमिटी के अध्यक्ष नन्दलाल सोरेन, बबलू मरांडी, कृपा शंकर लाल टुडू,शिवलाल मरांडी, धृतेश्वर मुर्मू,बलदेव हांसदा,परिमल सर एवं संघ के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
आदिवासी टीचर्स एसोसिएशन जामताड़ा के प्रतिनिधि मंडल ने स्पीकर महोदय रविन्द्र नाथ महतो से मुलाकात कर आदिवासियों के सबसे बड़े पर्व सोहराय में अवकाश दिलाने में अहम योगदान निभाने के लिए धन्यवाद ज्ञापन के साथ -साथ विभिन्न ज्वलंत विषयों पर मांगपत्र समर्पित किए
Previous Articleविकास की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है बजट
Next Article सरयू राय ने जनसुविधा प्रतिनिधियों की नियुक्ति की