Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 2 दिवसीय कृषि मेला सह उद्यान प्रदर्शनी का हुआ समापन,विधानसभाध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो ने किसान मेला का लिया जायजा
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड धनबाद रांची संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    2 दिवसीय कृषि मेला सह उद्यान प्रदर्शनी का हुआ समापन,विधानसभाध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो ने किसान मेला का लिया जायजा

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 29, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    2 दिवसीय कृषि मेला सह उद्यान प्रदर्शनी का हुआ समापन,विधानसभाध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो ने किसान मेला का लिया जायजा

    निजाम खान। राष्ट्र संवाद

    जामताड़ा: जामताड़ा जिले के गांधी मैदान, जामताड़ा में चल रहे दो दिवसीय कृषि मेला सह उद्यान प्रदर्शनी का आज दिनांक 29.01.2025 को समापन हुआ।

    आज कृषि मेला में माननीय अध्यक्ष, झारखंड विधानसभा श्री रविंद्रनाथ महतो ने मेले का निरीक्षण किया एवं किसानों को संबोधित किया। इससे पूर्व उनके आगमन पर शॉल एवं पौधा देकर सम्मानित किया गया।

    माननीय अध्यक्ष ने कृषि विभाग द्वारा सब्जी और फल की प्रदर्शनी के अलावा सहकारिता, कृषि, पशुपालन, मत्स्य, उद्यान, गव्य विकास, लीड बैंक द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया।

    आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय अध्यक्ष श्री रविंद्रनाथ महतो ने कहा कि जिले के किसान काफी मेहनती हैं। आप सभी पारंपरिक कृषि से ऊपर उठकर वैज्ञानिक तरीके से नई तकनीकों को अपनाकर खेती करें, विभिन्न प्रकार के फलों, सब्जियों एवं फूलों के अलावा अन्य चीजों का उत्पादन करें। अपनी ऊर्जा को इस जमीन में लगाएंगे तो जिला के साथ साथ राज्य भी आगे जाएगा। उन्होंने कहा कि इस विषय पर ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हम सभी स्वयं को संपन्न कहते हैं लेकिन घर मेली अतिथि आ जाए तो थैला लेकर बाजार निकल जाते हैं दूध पैकेट का, सब्जी बाजार का, ऐसे में सम्पन्नता नहीं आएगी। किसान तभी संपन्न कहलाएंगे जब आप बिना बाजार गए अतिथि का सत्कार कर सकते हैं, तभी आप अच्छा गृहस्थी हैं। अपनी जरूरत के हिसाब से सभी चीजों को उपजाना होगा। उन्होंने कहा को सरकार किसानों के हित में विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजना चला रही है, आप लोग इसका लाभ लें, प्रशिक्षण प्राप्त करें, एवं कृषि को अपनी आमदनी का जरिया बनाएं एवं आर्थिक रूप से सम्पन्न बनें।

    वहीं जिला कृषि पदाधिकारी श्री लव कुमार ने किसान मेला एवं विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी एवं किसानों से अपील किया कि आप लोग सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लें।

    _*कृषि उपकरणों को किसानों के बीच किया गया वितरित*_

    कार्यक्रम के दौरान माननीय अध्यक्ष झारखंड विधानसभा द्वारा कई किसानों के बीच कृषि उपकरणों रोटावेटर, स्प्रे मशीन आदि का वितरण किया गया।

    वहीं इस मौके पर सर्वश्रेष्ठ कृषक एवं सर्वश्रेष्ठ कृषक मित्र के प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे किसान को प्रशस्ति पत्र एवं ईनाम प्रदान किया गया।

    *_इस मौके पर_* माननीय विधायक प्रतिनिधि श्री परेश यादव, जिला कृषि पदाधिकारी श्री लव कुमार, भूमि संरक्षण पदाधिकारी श्री रिजवान अंसारी के अलावा अन्य अधिकारी कर्मी, किसान एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए सीएम से मिले पूर्वमंत्री बन्ना गुप्ता
    Next Article दुमका: रानीश्वर प्रखंड में नहीं थम रहा अनाज वितरण में अनियमितता बरतने का मामला

    Related Posts

    जेडआरयूसीसी बैठक में सांसद विद्युत वरण महतो ने उठाए रेल सुविधाओं के कई मुद्दे, टाटानगर से ट्रेनें नहीं होंगी स्थानांतरित

    June 17, 2026

    आरएसएस के कार्यालय नहीं, राष्ट्रवाद पर हमला। SIT के गठन कर जिहादी मानसिकता वाले अपराधी को पकड़े : रघुवर दास*

    June 17, 2026

    भाजपा नेता भरत सिंह से मिले ‘‘मोटू-पतलू’’ शो के मशहूर वॉइस आर्टिस्ट सौरभ चक्रवर्ती, कला और संस्कृति पर हुई चर्चा

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जेडआरयूसीसी बैठक में सांसद विद्युत वरण महतो ने उठाए रेल सुविधाओं के कई मुद्दे, टाटानगर से ट्रेनें नहीं होंगी स्थानांतरित

    आरएसएस के कार्यालय नहीं, राष्ट्रवाद पर हमला। SIT के गठन कर जिहादी मानसिकता वाले अपराधी को पकड़े : रघुवर दास*

    भाजपा नेता भरत सिंह से मिले ‘‘मोटू-पतलू’’ शो के मशहूर वॉइस आर्टिस्ट सौरभ चक्रवर्ती, कला और संस्कृति पर हुई चर्चा

    घाघीडीह केंद्रीय कारा, साकची जेल और संप्रेक्षण गृह का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

    उलीडीह गोलीकांड का खुलासा: नशे के दौरान पैसों के विवाद में चली गोली, तीन आरोपी गिरफ्तार

    नरेश अग्रवाल को अमेरिकन फोटोग्राफिक सोसायटी के द्वारा विशिष्ट डिस्टिंक्शन ई. पी. एस. ए. प्रदान किया गया

    नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी, कई अवैध संरचनाएं ध्वस्त, 5 ठेले जब्त

    बच्चे को बचाने की सलाह देना पड़ा भारी, ‘चटनी डॉन’ के गुर्गों के हमले में कई घायल; गिरोह की सरगना गिरफ्तार

    जगन्नाथपुर पुलिस ने हत्या के आरोपी को 24 घंटे में किया गिरफ्तार

    उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला योजना समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.