Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गृह मंत्री अमित शाह ने बाबा भीमराव अंबेडकर साहब का अपमान किया, तुरंत दें इस्तीफा’-गुलाम अहमद मीर
    Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड धनबाद रांची संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    गृह मंत्री अमित शाह ने बाबा भीमराव अंबेडकर साहब का अपमान किया, तुरंत दें इस्तीफा’-गुलाम अहमद मीर

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 23, 2025No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गृह मंत्री अमित शाह ने बाबा भीमराव अंबेडकर साहब का अपमान किया, तुरंत दें इस्तीफा’-गुलाम अहमद मीर

    डॉ. इरफान अंसारी ने चेताया: संविधान विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस करेगी पुरजोर विरोध

    केशव कमलेश महतो का ऐलान: ‘जब तक अमित शाह को नहीं हटाया जाएगा, कांग्रेस की जंग जारी रहेगी’

    फुरकान अंसारी का बड़ा बयान: ‘संविधान नहीं होता तो देश की एकता खतरे में होती’

    भाजपा ने गांधी जी और बाबा भीमराव अंबेडकर साहब का किया अपमान, कांग्रेस कभी बर्दाश्त नहीं करेगी’-प्रदीप यादव ‘

    गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग, कांग्रेस नेताओं ने दिया जनता को संविधान बचाने का संदेश

    महात्मा गांधी और डॉ. अंबेडकर का अपमान बर्दाश्त नहीं: कांग्रेस का बड़ा जन आंदोलन शुरू

    कांग्रेस नेताओं का आह्वान: हर गांव-मोहल्ले में संविधान बचाने का अभियान शुरू करें

    निजाम खान। राष्ट्र संवाद

    जामताड़ा: पूर्व सांसद फुरकान अंसारी के पैतृक गांव सोनारायठाड़ी के नान्हीडीह में आयोजित जय बापू, जय भीम, जय संविधान के तहत विशाल जन सम्मेलन-सह-मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया और अपने विचार साझा किए।

    इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर साहब, सह प्रभारी श्री बेला प्रसाद, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष केशव कमलेश महतो जी, पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव जी, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप जी, पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर जी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय जी, पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज साहू जी, पूर्व विधायक बादल जी, विधायक अंबा प्रसाद जी, पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला जी, जयशंकर पाठक जी, रवींद्र सिंह जी सहित अन्य गणमान्य नेता उपस्थित हुए।

    इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को भाजपा की सच्चाई से अवगत कराना और संविधान के प्रति उनके रवैये की पोल खोलना था।
    झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर साहब ने अपने संबोधन में कहा, “अगर प्रधानमंत्री मोदी जी सच में संविधान का सम्मान करते हैं, तो उन्हें तुरंत गृहमंत्री अमित शाह को उनके पद से हटा देना चाहिए। अमित शाह ने जिस प्रकार संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का अपमान किया है, उसे भारत कभी माफ नहीं करेगा। भाजपा के नेता न तो महात्मा गांधी को मानते हैं और न ही आजादी के लिए दी गई कुर्बानियों का सम्मान करते हैं। यह कहना कि भारत तभी आजाद हुआ जब राम मंदिर बना, हमारे स्वतंत्रता संग्राम का मजाक है। कांग्रेस इसे जन-जन तक पहुंचाने का काम करेगी।”

    सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने भाजपा को कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा, “मैं आज विधायक और मंत्री हूं तो यह केवल हमारे संविधान के कारण है। भाजपा के संविधान-विरोधी रवैये का मैं पूरी ताकत से विरोध करूंगा। अगर यह लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आए, तो कांग्रेस उन्हें करारा जवाब देगी। मैं गृहमंत्री अमित शाह से इस्तीफे की मांग करता हूं और सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।”

    पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने भाजपा की नीतियों पर प्रहार करते हुए कहा, “आज का यह विशाल सम्मेलन यह साबित करता है कि जनता भाजपा की तानाशाही और संविधान विरोधी नीतियों से नाराज है। भाजपा देश में नफरत फैलाने का काम कर रही है, जबकि कांग्रेस प्यार और संविधान की रक्षा के लिए लड़ रही है। अगर आज संविधान नहीं होता तो देश की एकता और अखंडता खंडित हो चुकी होती। मैं सभी लोगों से अपील करता हूं कि वे कांग्रेस के इस आंदोलन का हिस्सा बनें। संविधान को बचाना और बाबा साहब के सपनों का भारत बनाना ही हमारा संकल्प है।”

    विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने कहा, “पूरी दुनिया में महात्मा गांधी और डॉ. भीमराव अंबेडकर का डंका बजता है, लेकिन भाजपा उन्हें अपमानित करती है। यह लोग हमारे शहीदों और आजादी के नायकों का मजाक उड़ाते हैं। कांग्रेस इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। ऐसे कार्यक्रमों के जरिए हम जनता को भाजपा की सच्चाई दिखा रहे हैं।”

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव कमलेश महतो जी ने कहा, “भाजपा का संविधान विरोधी रवैया अब और सहन नहीं किया जाएगा। जब तक गृहमंत्री अमित शाह को उनके पद से नहीं हटाया जाता, कांग्रेस का यह आंदोलन जारी रहेगा। हम यह देखना चाहते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी कब तक इस पर निर्णय लेते हैं।”

    सह प्रभारी श्री बेला प्रसाद ने भाजपा की सोच पर सवाल उठाते हुए कहा, “इनकी नीतियां संविधान के खिलाफ हैं। भाजपा अपनी विचारधारा को जनता पर थोपना चाहती है, लेकिन कांग्रेस इसे कभी सफल नहीं होने देगी।”

    कार्यक्रम के अंत में वनभोज का आयोजन किया गया, जहां सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया।
    इस विशाल कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि जनता भाजपा की नीतियों से नाराज है और संविधान को बचाने के लिए एकजुट हो रही है। कांग्रेस पार्टी ने यह आह्वान किया कि हर नेता अपने गांव-मोहल्ले में इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर भाजपा की असलियत और कांग्रेस का संदेश जन-जन तक पहुंचाए।
    कांग्रेस पार्टी संविधान बचाने और भाजपा की नीतियों का विरोध करने के लिए हमेशा तैयार है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविधायिका पूर्णिमा दास ने आम बगान में सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
    Next Article अशोक भालोटिया के आकस्मिक निधन से व्यापार जगत  मर्माहत: विकास सिंह

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.