Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारतीय जनता युवा मोर्चा के ज़िला अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा के द्वारा संविधान गौरव अभियान के तहत क्विज प्रतियोगिता का आयोजन
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    भारतीय जनता युवा मोर्चा के ज़िला अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा के द्वारा संविधान गौरव अभियान के तहत क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भारतीय जनता युवा मोर्चा के ज़िला अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा के द्वारा संविधान गौरव अभियान के तहत क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर, 22 जनवरी: भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर द्वारा आज संविधान गौरव अभियान के तहत क्विज प्रतियोगिता का आयोजन साकची पेनार रोड स्थित श्रीमन क्लासेस में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों द्वारा सामूहिक रूप से किया गया।

    इस अवसर पर विद्यार्थियों को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के जीवन और उनके योगदान पर आधारित 50 वस्तुनिष्ठ प्रश्न दिए गए, जिसका उत्तर विद्यार्थियों ने अपने विवेक अनुसार दिया। प्रतियोगिता के अंत में, श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

    विजेताओं की सूची:

    प्रथम स्थान: ईशा महतो, घाटशिला कॉलेज
    द्वितीय स्थान: पूजा कुमारी, अरका जैन विश्वविद्यालय
    तृतीय स्थान: आदर्श वर्मा, करीम सिटी कॉलेज
    इन सभी विद्यार्थियों को उपस्थित अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

    इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज जी ने कहा, “संविधान गौरव अभियान हमें भारतीय संविधान के महत्व को समझने और उसके प्रति सम्मान प्रकट करने का अवसर देता है। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी ने हमारे देश को एक सशक्त और समतामूलक संविधान प्रदान किया। ऐसे कार्यक्रम युवाओं में संविधान के प्रति जागरूकता और सम्मान की भावना को बढ़ाते हैं।”

    कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे, प्रदेश अध्यक्ष जिनमें मुख्य अतिथि शशांक राज, विशिष्ट अतिथि भाजपा ज़िला अध्यक्ष सुधांशु ओझा, राजीव सर, युवा मोर्चा ज़िला अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा , अमित अग्रवाल, संजीव सिंह, पवन अग्रवाल, श्रीमन त्रिगुण सर, चंदन चौबे, सुमित श्रीवास्तव, कृष्णा कांतराय, प्रकाश दूबे, धीरज कुमार, विकास कुमार, मुकेश सिंह और प्रवीण सिंह का विशेष योगदान रहा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसाकची थाना प्रभारी आनंद मिश्रा ने 5 घंटे 23 मिनट 31 सेकेंड में पूरी की, पहली बार मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में लिया भाग
    Next Article रक्षा-सूत्र संस्था की अध्यक्ष ज्योत्सना सरकार मनोनीत

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.