Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के 10वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम का उपायुक्त कुमुद सहाय ने किया शुभारंभ
    Breaking News Headlines जामताड़ा झारखंड संथाल परगना

    बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के 10वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम का उपायुक्त कुमुद सहाय ने किया शुभारंभ

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के 10वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम का उपायुक्त कुमुद सहाय ने किया शुभारंभ

    निजाम खान ।राष्ट्र संवाद

    जामताड़ा: समाहरणालय स्थित एसजीएसवाई प्रशिक्षण भवन सभागार में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के 10वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०), उपाधीक्षक सदर अस्पताल डॉ आलोक विश्वकर्मा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती कलानाथ एवं जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्रीमती अंजू पोद्दार के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इससे पूर्व उपायुक्त श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान से संबंधित जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया साथ ही हस्ताक्षर अभियान एवं सेल्फी प्वाइंट का भी अनावरण किया।

    _*बेटियां बेटों से ज्यादा अच्छी होती है – उपायुक्त*_

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के आज 10 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं, ये बेटियों के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि बेटियां बेटों से ज्यादा अच्छी होती है। आप देखिए कि बचपन से बेटियों की शादी हो जाने के बाद भी वो मां बाप एवं अपने परिवार से जुड़ी रहती है। लेकिन आज के दिन में भी समाज में बेटा बेटी में भेदभाव हो रहा है। बेटा बेटी के लिए अलग मापदंड होता है। इसलिए एक मां के रूप में या जिस भी क्षेत्र में आप हैं यह देखें कि बेटियां शिक्षित हो, स्वस्थ हो साथ ही वे कुरीतियों से भी बचें। वहीं उन्होंने सभी सेविकाओं, महिला पर्यवेक्षिका, सीडीपीओ को कहा कि आप लोग अच्छा कार्य कर रही हैं, बेटियों को आगे बढ़ने में एवं उनकी सुरक्षा, शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए कार्य करें। इस दौरान उन्होंने सभी को शपथ दिलाकर बेटियों को बचाने, उन्हें पढ़ाने एवं सशक्त बनाने का आह्वान किया।

    _*इस मौके पर*_ उपाधीक्षक डॉ आलोक विश्वकर्मा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती कलानाथ, जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्रीमती अंजू पोद्दार के अलावा सीडीपीओ, महिला पर्यवेक्षिका एवं आंगनवाड़ी सेविका आदि मौजूद रही।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदुमका सांसद सह अध्यक्ष, जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति, नलिन सोरेन की अध्यक्षता में “दिशा” की आहूत बैठक संपन्न
    Next Article उत्कल समाज द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का किया गया आयोजन

    Related Posts

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    June 22, 2026

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.