Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शिक्षा में उत्तरोत्तर विकास कर रहा है झारखंड : संयुक्त निदेशक
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड धनबाद रांची संथाल परगना

    शिक्षा में उत्तरोत्तर विकास कर रहा है झारखंड : संयुक्त निदेशक

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 21, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शिक्षा में उत्तरोत्तर विकास कर रहा है झारखंड : संयुक्त निदेशक

    कुंडहित, प्रतिनिधि।
    मंगलवार को क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक डॉ गोपाल कृष्ण झा ने बागडेहरी प्लस टू विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिक्षको और छात्रों की उपस्थिति, विद्यालय की साफ सफाई, मिड डे मील आदि का भौतिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरांत उन्होंने उपस्थित शिक्षकों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मौके पर संयुक्त निदेशक डॉ झा ने कहा कि विद्यालय की स्थिति संतोषजनक पाई गई है। वही बागडेहरी से लौटते समय आर के प्लस टू खजूरी विद्यालय का भी निरीक्षण किया। मौके पर शिक्षक शशि भूषण, सुखेन मान्ना, दुलाल चंद्र भंडारी, राजेश कुमार पंडित, कासिम अंसारी, सहदेव मंडल, दीपक कुमार सिंह, ज्योत्सना खां, ज्ञानी कुमारी, सुदीप कुमार जाना आदि शिक्षक उपस्थित थे। निरीक्षण के पश्चात पत्रकारों से हुई बातचीत में संयुक्त निदेशक डॉक्टर झा ने कहा कि झारखंड के ओजस्वी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कुशल नेतृत्व की वजह से झारखंड में शिक्षा की स्थिति में आमूल चूल परिवर्तन देखने को मिल रहा है।पूरे राज्य में 80 स्कूलों को सीएम स्कूल आफ एक्सीलेंस बनाया गया है इनमें जामताड़ा जिले में तीन विद्यालयों को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में प्रखंड स्तर पर और फिलहाल पंचायत स्तर पर उत्कृष्ट विद्यालयों की स्थापना की दिशा में सक्रियता से पहल की जा रही है। गांव के गरीब और पिछड़े बच्चों के लिए आप अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई असंभव नहीं रह गई है। उन्होंने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में गुरुजी क्रेडिट कार्ड के माध्यम से छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए काफी सहज सरल ढंग से 15 लाख रुपए तक की मदद लोन के रूप में दी जा रही है। वहीं मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा योजना के तहत बच्चे विदेश में भी पढ़ने का सपना साकार कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा आने वाले दिनों में झारखंड की शिक्षा पूरे देश के लिए एक मॉडल बनने जा रही है। कहा कि मुख्यमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में राज्य के तमाम विद्यालय में शिक्षक की समस्या दूर कर दी गई है वहीं विद्यालयों में आईसीटी लैबो, स्मार्ट क्लासेज की स्थापना कर बच्चों को कंप्यूटर और आधुनिक शिक्षा से जोड़ा जा रहा है। विद्यालयों की तमाम समस्याओं के निदान की दिशा में शिक्षा विभाग सक्रियता से पहल कर रहा है जिसका असर विद्यालयों की स्थिति पर स्पष्ट परिलक्षित हो रहा है। आज गांव के गरीब बच्चे बेहतर माहौल में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।
    फोटो : निरीक्षण में मौजूद क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक एवं अन्य।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुस्लिम समुदाय के सिस्टम मंडल ने की आवश्यक बैठक, कहा मुस्लिम गांवों के विकास के लिए विस अध्यक्ष को सौंपेंगे ज्ञापन
    Next Article राष्ट्र संवाद HEADLINES

    Related Posts

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    June 21, 2026

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: व्यवस्था सवालों में, राष्ट्रीय बहस

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.