Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने 1800 लीटर साॅस व 45 लीटर विनेगर को कराया नष्ट
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड संथाल परगना

    खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने 1800 लीटर साॅस व 45 लीटर विनेगर को कराया नष्ट

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने 1800 लीटर साॅस व 45 लीटर विनेगर को कराया नष्ट

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    अमेठी।जिले की खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए उन्नाव से प्रतापगढ भेजे जा रहे 1800 लीटर सॉस व 45 लीटर वेनेगर को संदिग्ध मानते हुए नष्ट कराया है।सप्लाई से सम्बन्धित कोई अनुज्ञप्ति या पंजीकरण मांगे जाने पर वाहन पर मौजूद सेल्समैन खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को कोई वैध कागजात नहीं दिखा सका।
    सहायक आयुक्त खाद्य राजेश द्विवेदी ने बताया कि जिले में खाद्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण के दौरान सस्ता एवं घटिया संदिग्ध सॉस और चटनी की आपूर्ति होने की खबर मिल रही थी,जिसके कारण काफी समय से इसे सप्लाई करने वाले मुख्य कारोबारी को पकड़ने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम लगी हुई थी किन्तु ठोस जानकारी न मिल पाने से अभी तक कारोबारी पकड़ में नहीं आ सका था। सोमवार को 11 बजे जब टीम को एक संदिग्ध वाहन द्वारा सॉस एवं विनेगर सप्लाई होने की जानकारी हुई तो टीम ने लोदी बाबा मन्दिर के पास वाहनों की जॉच करना शुरू किया। इसी दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोका तो उसमें कई गत्ते वेजिटेबल सॉस और विनेगर सप्लाई हेतु ले जाते हुए पाया गया, जो मौके पर पाए गए बिल के अनुसार प्रतापगढ़ जा रहा था।वाहन पर उपस्थित सेल्समैन के पास सप्लाई किए जाने से सम्बन्धित कोई अनुज्ञप्ति या पंजीकरण भी नहीं पाया।वाहन पर लदे हुए सॉस के गत्तों पर और कई पीपे पर कुछ भी लिखा हुआ नहीं था कि सॉस किस प्रकार निर्मित किया गया है। बिल पर विनेगर के गत्ते पर उन्नाव के निर्माता का विवरण दिया हुआ था, जिसकी जॉच करने पर पता चला कि उन्नाव की इस निर्माता फर्म का लाईसेंस निलंबित है एवं इस दौरान वह किसी भी प्रकार के खाद्य उत्पाद को निर्मित अथवा आपूर्ति नहीं कर सकता है।
    खाद्य विभाग की टीम ने मौके पर ही वेजिटेबल सॉस एवं विनेगर का नमूना लेकर जॉच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेज दिया तथा लगभग 100 गत्ते में साढ़े चार लीटर के 4 पीपों में रखा लगभग 1800 लीटर संदिग्ध सॉस को एवं 10 गत्तों में 9 बोतल कुल 45 लीटर विनेगर को नष्ट कराया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु डीएलसी का किया गया गठन
    Next Article मुस्लिम समुदाय के सिस्टम मंडल ने की आवश्यक बैठक, कहा मुस्लिम गांवों के विकास के लिए विस अध्यक्ष को सौंपेंगे ज्ञापन

    Related Posts

    सुनील सिंह के निधन से सरयू राय दुखी, बाल मेला से जुड़ी यादें कीं साझा

    October 9, 2026

    जमशेदपुर में ड्रग्स और सट्टेबाजी के खिलाफ बनेगा 11 सदस्यीय संगठन, मनोज सिंह संभालेंगे कमान

    October 9, 2026

    गोपबंधु विद्यापीठ में रतन टाटा की पुण्यतिथि मनाई गई, प्राचार्य संजीव कुमार तिवारी ने विद्यार्थियों क

    October 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Sisal App Casino Catalogo Giochi Per Scoperta Rapida

    सुनील सिंह के निधन से सरयू राय दुखी, बाल मेला से जुड़ी यादें कीं साझा

    जमशेदपुर में ड्रग्स और सट्टेबाजी के खिलाफ बनेगा 11 सदस्यीय संगठन, मनोज सिंह संभालेंगे कमान

    गोपबंधु विद्यापीठ में रतन टाटा की पुण्यतिथि मनाई गई, प्राचार्य संजीव कुमार तिवारी ने विद्यार्थियों क

    डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी से बचें, कानून में ऐसा कोई प्रावधान नहीं: आनंद मणि त्रिपाठी

    मानगो पुल पर दो घंटे से महाजाम, एंबुलेंस भी फंसी

    एक्सएलआरआई में 13वां डॉ. वर्गीज कुरियन स्मृति व्याख्यान आयोजित

    केनरा बैंक डकैती के पांच अपराधियों पर दो-दो लाख का इनाम, पुलिस ने जारी किया वीडियो

    पीएम मॉल पर टाटा स्टील का 223 करोड़ रुपये बकाया, हाईकोर्ट के आदेश के बाद जमीन की मापी शुरू

    सफाई कर्मियों की मांगों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.