Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टेल्को प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने जय बापू जय भीम जय संविधान पदयात्रा का आयोजन किया
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    टेल्को प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने जय बापू जय भीम जय संविधान पदयात्रा का आयोजन किया

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 19, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टेल्को प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने जय बापू जय भीम जय संविधान पदयात्रा का आयोजन किया

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    टेल्को : टेल्को प्रखंड कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में नवा सत्याग्रह जनचेतना पदयात्रा कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में रविवार को सुबह 8 बजे से आयोजित किया गया। पदयात्रा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे एवं प्रखंड संगठन प्रभारी राज किशोर यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। ज्ञात हो कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत जय बापू जय भीम जय संविधान यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस यात्रा का शुभारंभ टेल्को प्रखंड के अंतर्गत ट्यूब कंपनी के समक्ष बस्ती में महात्मा गांधी एवं डॉ भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि एवं कांग्रेस के पदाधिकारी ने माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। इस दौरान पदयात्रा के क्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महापुरुषों की तख्ती एवं कांग्रेस पार्टी का झंडा लेकर संविधान रक्षा का नारा लगाया, जय बापू जय अंबेडकर का उद्घोष किया, हम जनता को संविधान के रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया। पदयात्रा 3.5 कि. मी. आगे बढ़ते हुए मछुआ बस्ती पहुंच कर आमसभा में तब्दील हो गयी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने हमारे पूर्वजों ने भारत के संविधान की रचना करी, जिसे वर्तमान केंद्र सरकार के द्वारा खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा संविधान को बदलने का प्रयास किया जा रहा है। हम सभी आम जनता को यह बात समझना होगा , पूरा देश पूरा राष्ट्र संविधान के नीति पर ही चल रहा है। इसे बदलना इससे छेड़छाड़ करना कभी भी हितकर नहीं होगा। आज हर शिक्षित, समझदार और आम जनता को आगे आना होगा। संविधान की रक्षा करना हम सबों का परम कर्तव्य है। इस अभियान को कांग्रेस पार्टी राष्ट्र स्तर, प्रदेश स्तर, जिला स्तर, प्रखंड स्तर एवं मंडल स्तर तक संविधान की रक्षा के लिए जन जन पदयात्रा कर रही है। विशिष्ट अतिथि टेल्को प्रखंड संगठन प्रभारी राज किशोर यादव ने कहा कि आज संविधान का ही देन है कि संपूर्ण देश को एक सूत्र में पिरोया जा सका है। केंद्र सरकार, राज्य सरकार, जिला, ब्लॉक, पंचायत, वार्ड स्तर पर हमारे संविधान में शक्तियां निहित की गई है। इसी से हर व्यक्ति सुरक्षित है। लोगों को हर सुविधा संविधान में दी गई है।
    कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार, प्रखण्ड संगठन प्रभारी राजकिशोर यादव, सामंता कुमार, सतीश कुमार, प्रखंड उपाध्यक्ष संध्या ठाकुर, अतुल गुप्ता, अरुण कुमार सिंह, राजकुमार वर्मा , रविन्द्र मौर्य , जसवंत सिंह जस्सी, अशोक शर्मा , नरेंद्र कुमार, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह , राजिंदर सिंह , रवि रंजन दयाल, विजयकांत शर्मा, अजय दास , प्रवीण कुमार , सरोज पांडे, वरिष्ठ कांग्रेसी महेश्वर प्रसाद, विक्रम कुमार झा, विजय कुमार, महेंद्र सिंह , सत्यनारायण पासवान, निखिल तिवारी, सचिन कुमार, हरिहर प्रसाद, सतीश चन्द्र रजक, पायल मुंडा, सावन नाग, जितेन मुखी, रविन्द्र शर्मा, चरण पाल सिंह सहित कांग्रेसजन शामिल हुए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेटा ही निकला सुपारी किलर; 65 हजार में सुपारी देकर कराई पिता की हत्या
    Next Article जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय का बड़ा ऐलान

    Related Posts

    भागलपुर विक्रमशिला सेतु का हिस्सा ध्वस्त, यातायात ठप | राष्ट्र संवाद

    May 4, 2026

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: पीएम मोदी का संबोधन | राष्ट्र संवाद

    May 4, 2026

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: बंगाल विजय के मायने | राष्ट्र संवाद

    May 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भागलपुर विक्रमशिला सेतु का हिस्सा ध्वस्त, यातायात ठप | राष्ट्र संवाद

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: पीएम मोदी का संबोधन | राष्ट्र संवाद

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: बंगाल विजय के मायने | राष्ट्र संवाद

    डालसा का 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता अभियान शुरू, न्याय रथ पहुंचेगा गांव-गांव

    कोल्हान छात्र संघर्ष मोर्चा ने सोनू ठाकुर को किया सम्मानित, विश्वविद्यालय के मुद्दों पर उठाई आवाज

    धातकीडीह फायरिंग मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, ‘झाल मुड़ी’ बांटकर साझा की खुशियां

    टिनप्लेट कंपनी गेट पर मजदूरों का प्रदर्शन, बकाया भुगतान और पुनर्नियुक्ति की मांग

    बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में नवविवाहित दंपत्ति से 30 लाख के गहनों की चोरी

    जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा: मारुति और ट्रक भिड़े, 5 घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.