मुसाबनी में कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि
राष्ट्र संवाद संवाददाता
संसू,जागरण मुसाबनी- मुसाबनी प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा शनिवार को यूनियन ऑफिस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष संजय शाह ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि डॉक्टर मनमोहन सिंह की कमी पूरे देश को खलेगी। उनके प्रधानमंत्री काल में देश आर्थिक सुधार की गति को अग्रसर हुआ। मनरेगा योजना का शुभारंभ, राइट फॉर इनफॉरमेशन एक्ट, राष्ट्रीय खाद अधिनियम के ये प्रणेता हैं।
वरिष्ठ कांग्रेसी लक्ष्मण चंद्र बाग एवं शत्रुघ्न प्रसाद ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें देश का महान अर्थशात्री एवं कुशल राजनीतिज्ञ के रूप में याद किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनके पदचिह्नों पर चलने की शपथ लेकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देने की अपील की। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से संजय साह, लक्ष्मण चंद्र बाग, राजेंद्र पासवान, शत्रुघ्न प्रसाद, मो इब्राहिम,मो मुश्तकीम, श्याम गोडसोरा,कृष्णा चंद्र पातर, शेख अली , निमाई मार्डी, रामो सिंह कुंटिया, प्रधान बिरुआ, हिमांशु पात्रो, शिबू गुरुंग, बरसा दास, तुलसी महाली, शोभा रानी आदि शामिल थी।