Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के तहत आज समाहरणालय सभागार, जामताड़ा में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के तहत आज समाहरणालय सभागार, जामताड़ा में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के तहत आज समाहरणालय सभागार, जामताड़ा में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय सहित अन्य वरीय अधिकारियों ने कार्यशाला का विधिवत दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ*_

    लोगों की समस्याओं को संवेदनशील होकर सुनें अधिकारी; समस्याओं का करें निष्पादन – उपायुक्त

    आज दिनांक 23.12.2024 समाहरणालय सभागार, जामताड़ा में सुशासन सप्ताह “प्रशासन गांव की ओर” कार्यक्रम के तहत आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला का उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०), उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, अपर समाहर्त्ता श्रीमती पूनम कच्छप एवं जिला परिवहन पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी सीपीग्राम श्री मनोज कुमार के द्वारा दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया गया।

    _*सुशासन देश की प्रगति की कुंजी है – उपायुक्त*_

    आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) ने कहा कि सुशासन देश की प्रगति की कुंजी है। ‘प्रशासन गांव की ओर’ एक परिवर्तनकारी पहल है, जिसका उद्देश्य प्रभावी शासन को ग्रामीण समुदायों के करीब लाना है, ताकि जमीनी स्तर पर गुणवत्तापूर्ण सेवा प्रदान करना सुनिश्चित हो सके। वहीं आगे कहा कि कार्यक्रम की मुख्य विशेषताओं में मौके पर ही शिकायतों का निवारण, सीपी ग्राम और राज्य पोर्टल के माध्यम से शिकायतों का समाधान, सेवा वितरण आवेदनों का त्वरित निष्पादन करना है। इसके अलावा उन्होंने कहा सीपी ग्राम पोर्टल पर प्राप्त होने वाले आवेदनों का त्वरित एवं निर्धारित समयावधि में निष्पादन करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि जिन समस्याओं को निष्पादन तुरंत हो सकता है, उसका निष्पादन उसी दिन करें एवं जिन समस्याओं का निष्पादन तुरंत नहीं हो सकता है, उसे निश्चित समय में पूरा करें। वहीं उन्होंने कहा कि न सिर्फ सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के दरम्यान, बल्कि साल के 365 दिन अधिकारी आम लोगों की समस्याओं को संवेदनशील होकर सुने एवं उसका ससमय निष्पादन सुनिश्चित करें।

    वहीं आयोजित कार्यशाला में नोडल पदाधिकारी सीपीग्राम सह जिला परिवहन पदाधिकारी श्री मनोज कुमार ने प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम में संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। वहीं इस दौरान उपस्थित लोगों को अभियान से संबंधित उपलब्धियों एवं किए जा रहे कार्यों का शॉर्ट वीडियो दिखाकर सभी से गंभीरता पूर्वक एवं सजग होकर कार्य करने का निर्देश दिया गया।

    _*इस मौके पर*_ उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, अपर समाहर्ता श्रीमती पूनम कच्छप, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री मनोज कुमार, जिला पंचायता राज पदाधिकारी श्री पंकज कुमार रवि, सिविल सर्जन डॉ आनंद मोहन सोरेन, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री चार्ल्स हेंब्रम, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री विकेश कुणाल प्रजापति, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती कलानाथ, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी श्री संतोष कुमार घोष, प्रभारी जिला कल्याण पदाधिकारी श्री अबिश्वर मुर्मू, प्रखंड विकास पदाधिकारी नाला एवं करमाटांड़ के अलावा समाहरणालय संवर्ग के लिपिक आदि मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में संविधान के अनुच्छेद 275(1) के तहत विभाग से स्वीकृत माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अतिरिक्त वर्ग कक्ष निर्माण हेतु भूमि की उपलब्धता से संबंधित आहूत बैठक संपन्न
    Next Article उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में जिले के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत शहरपुर प्लॉट संख्या 363 एवं 364 भूमि संबंधित विवाद के दृष्टिगत अनुसूचित जनजाति आयोग, भारत सरकार द्वारा प्राप्त निदेश के अनुपालन को लेकर आहूत बैठक संपन्न

    Related Posts

    ललित गर्ग ‘पत्रकार शिरोमणि’ सम्मान से अलंकृत होंगे

    Sponsor: सोना देवी यूनिवर्सिटीJanuary 21, 2026

    शांति का मुखौटा- सत्ता की रणनीतिः ट्रंप का वैश्विक विरोधाभास

    Sponsor: सोना देवी यूनिवर्सिटीJanuary 21, 2026

    स्पा सेंटर की लड़कियों से देह व्यापार कराने वाली महिला एजेंट गिरफ्तार!

    Sponsor: सोना देवी यूनिवर्सिटीJanuary 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ललित गर्ग ‘पत्रकार शिरोमणि’ सम्मान से अलंकृत होंगे

    Sponsor: सोना देवी यूनिवर्सिटीJanuary 21, 2026

    शांति का मुखौटा- सत्ता की रणनीतिः ट्रंप का वैश्विक विरोधाभास

    Sponsor: सोना देवी यूनिवर्सिटीJanuary 21, 2026

    स्पा सेंटर की लड़कियों से देह व्यापार कराने वाली महिला एजेंट गिरफ्तार!

    Sponsor: सोना देवी यूनिवर्सिटीJanuary 21, 2026

    अजनौल में एसटीएफ का बड़ा एक्शन

    Sponsor: सोना देवी यूनिवर्सिटीJanuary 21, 2026

    टुसू मेला: सांसद बिद्युत बरण महतो ने तैयारियों का लिया जायजा

    हरियाणा पुलिस व बिहार एसटीएफ की संयुक्त छापेमारी, पूर्व भाजपा नेता के घर जांच

    DMM लाइब्रेरी पुस्तक दान अभियान – 417 पुस्तकों का सराहनीय योगदान

    टाटा मोटर्स का बड़ा धमाका, एक साथ 17 नए मॉडल ट्रक लॉन्च, 10 का निर्माण जमशेदपुर में

    एसीसी ने बरही के ठेकेदार की दैनिक मजदूर से प्लेटिनम ठेकेदार तक की यात्रा का जश्न मनाया

    नितिन नवीन बने बीजेपी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष 45 साल की उम्र में सबसे युवा अध्यक्ष, बिहार को पहली बार मिला शीर्ष नेतृत्व का सम्मान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.