Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हफ्ते भर में पेयजल पहुंचाने का काम पूर्ण होःसरयू राय
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    हफ्ते भर में पेयजल पहुंचाने का काम पूर्ण होःसरयू राय

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हफ्ते भर में पेयजल पहुंचाने का काम पूर्ण होःसरयू राय

    *रामनगर, श्यामनगर, जयगुरू नगर, खड़िया बस्ती, बागान शाही में पेयजल की दिक्कत*

    *मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त पेयजल एवं स्वच्छता विभाग तथा संवेदकों की बैठक बुलाएं*

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    *जमशेदपुर*। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने कहा है कि मानगो नगर निगम में कचरा संचालन की समस्या का हल निकल जाने के बाद अब यहां की पेयजल की समस्या का समाधान करने की दिशा में प्रयास होगा।

    यहां जारी एक बयान में सरयू राय ने कहा कि मानगो क्षेत्र के कई इलाकों में पेयजल नहीं आ रहा है। यह काफी दुखद है। उन्होंने मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त से दूरभाष पर विमर्श किया और कहा कि मानगो पेयजलापूर्ति परियोजना के सुचारू संचालन के लिए संबंधित विभाागों, खासकर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग तथा संचालन के लिए नियुक्त संवेदक की एक बैठक शीघ्र बुलाएं और उन सभी स्थानों पर जहां पाईपलाईन बिछायी जा चुकी है, वहां पानी क्यों नहीं जा रहा है और क्या दिक्कत है, इसे समझें।

    श्री राय ने कहा कि पांच साल पहले वन विभाग से जमीन लेकर पानी टंकी निर्माण का कार्य आरंभ कराया था। वह पानी की टंकी आज तक कार्यरत नहीं हो सकी। उन्होंने इस पानी टंकी को चालू करने के लिए इसका ट्रायल करने का निर्देश विगत दिनों पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारियों को दिया था। उन्हें सूचना मिली है कि इस पानी टंकी का ट्रायल हो गया है। ट्रायल में सारा सिस्टम दुरूस्त पाया गया है। अब इसका कनेक्शन मेन लाईन से करने की बात है। ऐसा होने से शांतिनगर, कृष्णा नगर आदि इलाकों में पर्याप्त पानी जाएगा।

    श्री राय ने कहा कि शंकोसाई के रामनगर, श्यामनगर, रोड नंबर-5 के जयगुरू नगर, खड़िया बस्ती तथा पुरूलिया रोड के बागान शाही क्षेत्र में पेयजल नहीं पहुंच रहा है। इससे पूर्व उन्होंने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारियों और नगर निगम के उप नगर आयुक्त की साझा बैठक अपने आवासीय कार्यालय में किया था। उस बैठक में निर्णय हुआ था कि इंटेक वेल के सभी पम्प दुरूस्त रहने चाहिए और एक अतिरिक्त पम्प वहाँ रिजर्व रखना चाहिए। इसी तरह जितनी भी पानी की टंकियां बनी हुई हैं, उनके संचालन के लिए भी एक अतिरिक्त पम्प रिजर्व के रूप में रखा जाना चाहिए, ताकि पूरा पानी लाभुकों को निर्बाध एवं ससमय मिल सके। इसके बाद क्षेत्र में किसी जगह पानी के पाईप में खराबी आ गया है तो उसे भी दूर किया जाय।

    सरयू राय ने कहा कि मानगो पेयजल परियोजना को सुचारू रूप से चलाने तथा सभी इलाकों में पेयजल पहुंचाने की दिशा में काम अगले सोमवार से शुरू हो जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि एक सप्ताह के भीतर सभी समस्याओं का समाधान कर सभी इलाकों में (जहाँ पाईप बिछ चुकी है) वहां पानी पहुंचाने का काम पूरा हो जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर: जैम @ स्ट्रीट इवेंट का आयोजन, फिटनेस और मनोरंजन से भरपूर था दिन
    Next Article स्व कलावती देवी एवं आनंद मार्ग के संयुक्त रक्तदान शिविर में ईश्वर कोटि के 70 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया

    Related Posts

    सरकारी अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर डीसी सख्त, सीएचसी गम्हरिया में खाली वार्ड देख जताई नाराजगी

    July 9, 2026

    आदित्यपुर में SIR अभियान की रफ्तार बढ़ाने मैदान में उतरे उपायुक्त, बोले- अफवाहों से बचें, हर पात्र मतदाता का होगा सत्यापन

    July 9, 2026

    कपाली में तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल; पुलिस की तत्परता से बची जान

    July 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भारतीय वायुसेना की बढ़ती ताकत: चीन को पछाड़कर विश्व में छठा स्थान

    ज्ञान का प्रकाशस्तंभ: नालंदा विश्वविद्यालय का गौरवशाली और दुखद इतिहास

    सरकारी अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर डीसी सख्त, सीएचसी गम्हरिया में खाली वार्ड देख जताई नाराजगी

    आदित्यपुर में SIR अभियान की रफ्तार बढ़ाने मैदान में उतरे उपायुक्त, बोले- अफवाहों से बचें, हर पात्र मतदाता का होगा सत्यापन

    कपाली में तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल; पुलिस की तत्परता से बची जान

    टाटा पावर द्वारा डोमजुड़ी पंचायत को सीएसआर के तहत ब्लीचिंग पाउडर उपलब्ध

    जोड़ा-जेएसडब्ल्यू कंपनी के स्लरी पाइप योजना ने क्षेत्र के मुख्य सड़को को किया अवरूद्ध

    UCIL जादूगोड़ा की शर्मनाक लापरवाही: बिना नोटिस 10 होमगार्ड सड़क पर, “मेडिकल टेंर” के नाम पर 10 परिवारों की रोजी छीनी

    पांच साल बाद पुलिस के शिकंजे में आया फरार आरोपी, आत्महत्या के लिए उकसाने के चर्चित मामले में गिरफ्तारी

    BKMS कार्यालय में JLKM की नई जिला टीम का सम्मान, संगठन विस्तार और जनसेवा का लिया संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.