Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में आज स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक , विटामिन ए एवं अनीमिया मुक्त भारत से संबंधित जिला टास्क फोर्स की आहूत बैठक सम्पन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में आज स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक , विटामिन ए एवं अनीमिया मुक्त भारत से संबंधित जिला टास्क फोर्स की आहूत बैठक सम्पन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय की अध्यक्षता में आज स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक , विटामिन ए एवं अनीमिया मुक्त भारत से संबंधित जिला टास्क फोर्स की आहूत बैठक सम्पन्न

    16 से 21 दिसम्बर तक चलाया जा रहा है अनीमिया मुक्त भारत अभियान; उपायुक्त ने अभियान की सफलता को लेकर दिए जरूरी दिशा निर्देश

    विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा कर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

    आज दिनांक 19.12.2024 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा, विटामिन ए एवं अनीमिया मुक्त भारत से संबंधित जिला टास्क फोर्स की बैठक आहूत की गई।

    उपायुक्त ने कहा कि उन्होंने बताया कि अनीमिया एक गंभीर समस्या है, जो शारीरिक व मानसिक क्षमता को प्रभावित करती है। यह विश्व में सबसे अधिक पाईं जाने वाली पोषण संबंधी कमियों में से एक है।भारत की आधा से ज्यादा जनसंख्या एनीमिया से पीड़ित हैं। एनीमिया बच्चों, प्रजनन आयु समूह की महिलाओं, किशोर व किशोरियों को अधिक प्रभावित करती है। शरीर में खून की कमी होने पर संबंधित लोग एनीमिया से प्रभावित हो जाते हैं। उन्होंने एनीमिया मुक्त भारत सप्ताह के दौरान लक्षित 6 आयुवर्ग यथा 6 से 59 माह के बच्चे, 5 से 9 वर्ष के बच्चे, 10 से 19 वर्ष के किशोर किशोरियां, प्रजनन आयुवर्ग की महिलाएं, गर्भवती महिलाएं एवं धात्री महिलाएं शामिल हैं, में हीमोग्लोबिन की जांच एवं उपचार, अनीमिया से बचाव हेतु सभी लक्षित आयुवर्ग में आईएफए का संपूरण, आहार विविधीकरण और स्थानीय लौहयुक्त भोजन को बढ़ावा देने के अलावा लोगों के बीच जागरूकता का प्रसार करने हेतु विभिन्न माध्यमों का उपयोग करने का निर्देश दिया गया। वहीं इसके लिए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को स्वास्थ्य कर्मियों एवं अन्य सभी को पर्याप्त प्रशिक्षण देने एवं अन्य बिंदुओं पर समुचित कार्रवाई का निर्देश दिया। वहीं आईएफए की पर्याप्त आपूर्ति एवं वितरण को लेकर भी उन्होंने जरूरी दिशा निर्देश दिया।

    वहीं उपायुक्त ने बैठक के दौरान झारखंड मातृ शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण माह के तहत विटामिन ए की खुराक, आईएफए सिरप कवरेज, गर्भवती महिलाओं से संबंधित गतिविधियां के बारे में विस्तारपूर्वक समीक्षा करते हुए विटामिन ए की खुराक एवं इसकी कमी के कारणों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

    वहीं इसके अलावा बैठक में नियमित टीकाकरण, मिजिल्स रुबेला, टी०बी० उन्मूलन, मातृत्व एवं चाइल्ड स्वास्थ्य, संस्थागत प्रसव, बीसीजी कवरेज, पूर्ण टीकाकरण, परिवार नियोजन सहित विभिन्न बिंदुओं पर प्रगति की समीक्षा कर सभी इंडिकेटरों में अपेक्षित प्रगति लाने का निर्देश दिया।

    वहीं उपायुक्त ने अस्पतालों में साफ सफाई, दवाओं की उपलब्धता सहित अन्य सभी मेडिकल सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा अस्पतालों में साफ सफाई, दवाओं आदि की उपलब्धता, रोस्टर के अनुसार डॉक्टर्स एवं मेडिकल स्टाफ की ड्यूटी आदि के बारे में विमर्श किया। उपायुक्त ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाएं, अस्पताल में मरीजों को बेहतर ईलाज दें। इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नही की जायेगी।

    वहीं सर्विलेंस मेडिकल ऑफिसर, डब्लूएचओ डॉ अमित कुमार तिवारी द्वारा सभी बिंदुओं पर पीपीटी के माध्यम से जानकारी दी गई।

    _*इस मौके पर*_ जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री चार्ल्स हेंब्रम, एसीएमओ, सर्विलेंस मेडिकल ऑफिसर डॉ अमित कुमार तिवारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सीडीओ एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपश्चिमी जमशेदपुर का विकास करना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकताःसरयू राय
    Next Article उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में आज शिक्षा विभाग/पीएम पोषण योजना अंतर्गत जिला स्तरीय मासिक समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न

    Related Posts

    चाईबासा में जाम से राहत की तैयारी, एक माह में शुरू होगा बस स्टैंड निर्माण, पेयजल और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

    April 30, 2026

    एक साल बाद भी सड़क निर्माण ठप, कुमीरमुडी ग्रामीणों का विरोध, हफ्ते भर में काम नहीं शुरू हुआ तो सड़क जाम की चेतावनी

    April 30, 2026

    मुसाबनी के यश अग्रवाल बने कॉमर्स के सेकेंड टॉपर, 85.4% अंक से बढ़ाया जादूगोड़ा का मान

    April 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चाईबासा में जाम से राहत की तैयारी, एक माह में शुरू होगा बस स्टैंड निर्माण, पेयजल और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

    एक साल बाद भी सड़क निर्माण ठप, कुमीरमुडी ग्रामीणों का विरोध, हफ्ते भर में काम नहीं शुरू हुआ तो सड़क जाम की चेतावनी

    मुसाबनी के यश अग्रवाल बने कॉमर्स के सेकेंड टॉपर, 85.4% अंक से बढ़ाया जादूगोड़ा का मान

    समस्तीपुर में घूसखोर लिपिक गिरफ्तार, एक लाख रुपये रिश्वत लेते दबोचा गया

    कांग्रेस नेता फुलकांत झा ने किया भगवान बिरसा मुंडा प्रतिमा स्थल जीर्णोद्धार की मांग

    आईसीएसई और आईएससी परीक्षा में जेवियर स्कूल गम्हरिया के बच्चों का रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन

    विधायक सविता महतो ने 6 करोड़ 32 लाख रुपये की लागत से चार सड़कों की रखी आधारशिला

    हल्दीपोखर के अक्षत मोदी को आइसीएसइ बोर्ड की दशवीं के रिजल्ट में 94 प्रतिशत अंक मिले

    कुंडहित में संतुलित उर्वरक एवं केसीसी जागरूकता अभियान आयोजित

    मनरेगा एवं आवास योजनाओं की समीक्षा, लंबित योजनाएं शीघ्र पूरी करने के निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.