प्रेस क्लब ऑफ़ जमशेदपुर द्वारा आयोजित कोल्हान पत्रकार सम्मान समारोह में राष्ट्र संवाद के संवाददाता जिया सिंह उज्जैन को भी किया गया सम्मानित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। प्रेस क्लब ऑफ़ जमशेदपुर के तत्वावधान में आयोजित भव्य कोल्हान पत्रकार सम्मान समारोह में कोल्हान के पत्रकारों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से राष्ट्र संवाद की संवाददाता जिया सिंह को उनके उत्कृष्ट पत्रकारिता कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उड़ीसा के राज्यपाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जिया सिंह को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। उन्होंने रिया सिंह के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि पत्रकारिता समाज का दर्पण है, और इस क्षेत्र में समर्पण के साथ कार्य करने वाले पत्रकार देश की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में अन्य गणमान्य व्यक्तियों और वरिष्ठ पत्रकारों ने भी भाग लिया। उन्होंने जिया सिंह और अन्य सम्मानित पत्रकारों को शुभकामनाएं दीं और उनकी मेहनत को प्रेरणादायक बताया। इस अवसर पर पत्रकारिता के क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों और उनके समाधान पर भी चर्चा की गई।