पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने बिहार के पूर्व मंत्री कृष्णानंद झा के निधन पर शोक व्यक्त किया
राष्ट्र संवाद संवाददाता
पूर्व मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने बिहार के पूर्व मंत्री कृष्णानंद झा के निधन पर शोक व्यक्त किया हैं, सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व विनोदानंद झा के पुत्र एवं बिहार सरकार के पूर्व जलसंसाधन मंत्री एवं देवघर हिंदी विधापीठ के संस्थापक सह वरीय कांग्रेस नेता कृष्णानंद झा जी के निधन की दुखद सूचना मिली, ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं परिजनों को दुख सहने का साहस दें, ॐ शांति!