भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आज दिनांक 15.11.2024 को समाहरणालय परिसर में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) ने भगवान बिरसा मुंडा के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर किया श्रद्धासुमन अर्पित*_
उपायुक्त ने जिलेवासियों को झारखण्ड स्थापना दिवस एवं बिरसा मुंडा जयंती की दी शुभकामनाएं
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आज दिनांक 15.11.2024 को समाहरणालय परिसर में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) ने भगवान बिरसा मुंडा के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
वहीं इस दौरान उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज, अपर समाहर्ता श्रीमती पूनम कच्छप, भूमि सुधार उप समाहर्ता श्री ओम प्रकाश मंडल, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री पंकज कुमार रवि, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री विजय कुमार, नजारत उप समाहर्ता श्री अबिश्वर मुर्मू, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती कलानाथ, प्रखंड विकास पदाधिकारी फतेहपुर, कुंडहित के अलावा अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं समाहरणालय संवर्ग के कर्मियों ने भगवान बिरसा मुंडा के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
_*भगवान बिरसा मुण्डा की जीवन से हमें प्रेरणा मिलती है – उपायुक्त*_
मौके पर उपायुक्त श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) ने समस्त जिलेवासियों को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रकृति, जंगल, जमीन एवं आदिवासी अस्मिता के संरक्षक, महान स्वतंत्रता सेनानी, आदिवासी महानायक भगवान बिरसा मुण्डा की जीवन से हमें प्रेरणा मिलती है, उनके आदर्शों को आत्मसात करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर 1875 को हुआ था। भारतीय इतिहास में भगवान बिरसा मुंडा एक ऐसे नायक थे जिन्होंने अपने क्रांतिकारी चिंतन से उन्नीसवीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध में आदिवासी समाज की दशा और दिशा बदलकर नवीन सामाजिक और राजनीतिक युग का सूत्रपात किया। भगवान बिरसा मुंडा ने काले कानूनों को चुनौती देकर बर्बर ब्रिटिश साम्राज्य को सांसत में डाल दिया।
_*उप विकास आयुक्त सहित अन्य अधिकारियों ने गायछंद मोड़ स्थित भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर किया माल्यार्पण*_
इससे पूर्व प्रातः में पुराना कोर्ट मोड़ (गायछंद मोड़) स्थित भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, श्री अनंत कुमार, सिविल सर्जन डॉ आनंद मोहन सोरेन, नजारत उप समाहर्ता श्री अबिश्वर मुर्मू, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत जामताड़ा श्री दानिश हुसैन के अलावा अन्य के द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।