दर्जनों स्थानों पर मीरा मुंडा का जनसंपर्क अभियान।
जन-जन की समस्याओं का निपटारा करना ही हमारी प्राथमिकता – मीरा मुंडा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी मीरा मुंडा ने आज अपने जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों का दौरा कर वहां की जनता से मुलाकात की। इस जनसंपर्क अभियान की शुरुआत गोलपाड़ी गुरुद्वारा से हुई, जहाँ उन्होंने मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने सुंदरनगर गुरुद्वारा, करनडीह, गौताडीह, झारखंड नगर, चौसायर होम सहित अन्य क्षेत्रों का दौरा किया।
मीरा मुंडा ने क्षेत्र के महिलाओं, बुजुर्गों और नौजवानों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को ध्यानपूर्वक सुना। जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने पोटका क्षेत्र के विकास, महिलाओं की सुरक्षा, नौजवानों के रोजगार के अवसर और बुजुर्गों के कल्याण के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में पोटका क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही उनका लक्ष्य है।
जनसंपर्क अभियान के दौरान क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ उपस्थित रही, जिन्होंने मीरा मुंडा का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनका समर्थन व्यक्त किया।