*PAKUR*
*JHARKHAND*
आज दिनांक 15.10.2024 को उपायुक्त, पाकुड़ एवं पुलिस अधीक्षक पाकुड़ द्वारा व्यवहार न्यायालय, पाकुड़/ज्यूडिशियल कॉलोनी के सुरक्षा व्यवस्था के संबंध से संयुक्त सुरक्षा समीक्षा किया गया:-
1. न्यायालय परिसर में अधिष्ठापित CCTV camera/control room की जांच की गई।
2. कोर्ट हाजत की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गई।
3. न्यायालय परिसर में प्रवेश करने वाले सभी आम जनों/अधिवक्ताओं का मुख्य द्वार पर DFMD/HHMD के माध्यम से की जा रही चेकिंग की व्यवस्था का भी जायजा लिया गया।
4. न्यायालय परिसर की अन्य सुरक्षा से संबंधित पहलुओं पर भी जांच की गई।
5. जांच के दौरान न्यायालय परिसर में 03 वॉच टॉवर, महिला जांच रूम एवं पार्किंग के निर्माण के संबंध में संबंधित विभाग के पदाधिकारी को निर्देशित किया गया।
6. न्यायालय परिसर की सुरक्षा में प्रतिनियुक्त सुरक्षा बलों को भी न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी न्यायाधीश, व्यवहार न्यायालय पाकुड़, अनुमंडल पदाधिकारी पाकुड़, पुलिस उपाधीक्षक(मु), पाकुड़, कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल, पाकुड़ एवं परिचारी प्रवर उपस्थित थे।