रेलनगरी चित्तरंजन में आसनसोल नगर निगम मेयर सह बाराबनी विधायक विधान उपाध्याय ने कई बड़े एवं छोटे दुर्गापूजा पंडालों का फीता काटकर एवं दीप जलाकर उद्घाटन किया। महाषष्ठी की शाम मेयर सह बाराबनी विधायक ने चित्तरंजन के हॉस्पिटल कॉलोनी, एरिया-6 और एरिया – 5, सिमजूरी समेत चित्तरंजन के 12 दुर्गापूजा पंडालों का उद्घाटन किया।
शंख ध्वनि के साथ पुष्प वर्षा के बीच उद्घाटन के दौरान हॉस्पिटल कॉलोनी स्थित दुर्गा पूजा पंडाल के उद्घाटन के दरम्यान विधायक ने श्री श्री पूजा कमिटी हॉस्पिटल कॉलोनी के सभी सदस्यों की सराहना की। पूजा पंडाल में माँ दुर्गा के सभी अवतार को पंडाल में जगह मिली है। पंडाल में स्वच्छता, व्यवस्था को देखकर वे प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बहुत सुन्दर-सुन्दर पंडालों का निर्माण किया गया है। हॉस्पिटल कॉलोनी के पूजा पंडाल आकर्षक है। माँ दुर्गा के दर्शन के लिए बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगों के लिए की अच्छी व्यवस्था की गयी है। यह हमलोगों के लिए गर्व की बात है कि आज चित्तरंजन क्षेत्र के दुर्गापूजा मंडप को देखने दूर-दूर से लोग आ रहे है। यह ऐसा उत्सव है जहाँ सर्व धर्म समभाव के बीच तारतम्यता बनाए रखा जाता है। दुर्गात्सव ही एक ऐसा त्योहार है, जिसमें हम तीन चार दिनों तक सब कुछ भुला कर लोगों के साथ मिलते जुलते हैं। महिला, युवती और बाल कलाकारों ने रंगारंग,भक्ति संगीत वंदना कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
मौके पर हास्पिटल कॉलोनी के स्ट्रीट मेंबर परमात्मानंद वर्मा, श्री श्री पूजा कमिटी के सचिव प्रभाकर कुमार, संरक्षक अशोक चक्रवर्ती, अध्यक्ष अरुण कुमार यादव, उपाध्यक्ष नीरज कुमार पंकज, सहसचिव एल आर टुडू, अनिल रजक व सतीश कुमार, कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, सह कोषाध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह व एन पी मौर्य, पूजा सचिव सुभाष कुमार व खोखन दास, बनानी बनर्जी, शिव शंकर, सांस्कृतिक सचिव स्वप्न सेन, विसर्जन सचिव वीरू वाल्मीकि व तापस रजक, पूजा संग्राहक लालमणि व निताई मंडल, वालंटियर इंचार्ज आयुष गुप्ता, अंकेक्षक पंकज कुमार, डेकोरेटर रूपेश कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे।