गोबरदरहा में जेएलकेएम के बूथ कमिटी का हुआ गठन
विधानसभा चुनाव में हमारी भागीदारी ऐतिहासिक होगी:देवेंद्र कुमार
रामगढ़।झारखण्ड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा को मज़बूत करने को लेकर मंगलवार को पटेल डीएवी गोबरदरहा रामगढ़ में जेएलकेएम ने बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में रामगढ़ वार्ड 27 गोबरदरहा बूथ संख्या 90 में पार्टी के बूथ कमिटी का गठन किया गया।बूथ अध्यक्ष राजेंद्र महतो,वरीय उपाध्यक्ष चेतलाल महतो,दीपक कुमार,सहदेव महतो,उपाध्यक्ष राजेंद्र महतो,कारु करमाली,राहुल कुमार सचिव उमेश महतो,सुंदन कुमार ,सह सचिव संदीप प्रसाद महतो,कमलेश महतो,अनिल कुमार कोषाध्यक्ष छट्टू महतो कार्यकारिणी सदस्य भूनेश्वर महतो,पंचम महतो,अमरनाथ महतो,सुरेंद्र कुमार,कुलदीप कुमार,डब्लू कुमार उर्फ़ गौतम कुमार नियुक्त किए गए।बूथ संरक्षक भूनेश्वर महतो बनाये गये।बूथ अध्यक्ष राजेंद्र महतो ने कहा कि राजनीति के इस ऐतिहासिक दौर में हमारे बूथ का योगदान विधानसभा में आदर्श स्थान पर होगा और आपसी भाईचारे से हमलोग पार्टी के विचारधारा को बूथ के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता संतोष महतो,केंद्रीय संगठन सचिव सुदर्शन महतो और युवा मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष पनेश्वर महतो,सोरेन महतो,नागेश्वर महतो,धनेश्वर महतो,प्रकाश कुमार,पृथ्वीराज कुमार,लखेंद्र कुमार,अमरनाथ महतो आदि मौजूद थे।