नाला विधानसभा में झारखण्ड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के नेता शान्ति गोपाल महतो के नेतृत्व मे सदस्यता अभियान का शुभारंभ
निजाम खान। राष्ट्र संवाद
जामताड़ा: नाला विधानसभा के लोकप्रिय, आंदोलनकारी नेता सह केन्द्रीय महामंत्री शान्ति गोपाल महतो के नेतृत्व में नाला विधानसभा मे झारखण्ड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की और से प्राथमिक सदस्यता अभियान चलाया गया जिसमे विधानसभा क्षेत्र के नव युवक गणो मे काफी उत्साह देखा गया इस सदस्यता अभियान मे काफी संख्या मे नवयुवक गण झारखण्ड के एकमात्र उम्मीद के किरण टाईगर जयराम महतो को राज्य का अगला मुख्यमंत्री के रुप मे देखना चाहते है तथा शिक्षित आंदोलनकारी क्रांतिकारी छात्र नेता सह नाला विधानसभा के भावी प्रत्याशी शान्ति गोपाल महतो का हाथ मजबूत करने हेतु झारखण्ड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा पार्टी से जुड़े!
इस सदस्यता अभियान के दौरान केन्द्रीय महामंत्री सह नाला विधानसभा के क्रांतिकारी, लोकप्रिय युवा नेता शान्ति गोपाल महतो ने अपने संबोधन मे कहा कि झारखण्ड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष के विचार को विधानसभा क्षेत्र के जनमानस के समक्ष लगातार रख रहे है साथ ही नयी सोच नयी उम्मीद युवा सरकार बनाने हेतु अपील कर रहे है इसी के तहत सदस्यता अभियान चला रहे है ताकि पार्टी मे अधिक से सदस्यों को जोड़ा जा सके!
उन्होनें कहा कि झारखण्ड राज्य तो काफी संधर्ष से मिला लेकिन आज भी झारखण्डीं को उनका पहचान नही मिला दो दशक बीत जाने के बाद भी झारखण्डीं जनमानस के साथ उपेक्षा किया गया!
मुलभुत समस्या का भी निराकरण नही हुआ!
शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार पर सरकार हर मोर्चे पर फेल है!
नाला विधानसभा के कोई ऐसा गाँव नही की उस गाँव के युवा पलायन नही करता हो, कृषक चिंतत है, आम नागरिक गणो प्राथमिक उपचार के लिए बंगाल जाना पड़ता है
क्या यही सोने की झारखण्ड है!
यदि इस 2024 विधानसभा चुनाव में जनमानस का आशीर्वाद मिला तो नाला मे बीएड कालेज, टेकनिकल कालेज,अनुमंडल, सहित, पलायन को रोकने,कृषक कल्याण, स्वास्थ्य व्यवस्था मे आवस्यक सुधार, आदि पर पहल करने हेतु प्रतिबद्ध रहुंगा!
इस मोके पर मुन्ना सिंह, लालटु सिंह, बिपिन महतो, कांचन सिंह, चिरंजीत यादव, अर्जुन मंडल, मुन्ना यादव, बिशु कोल, मनोज, मुकेश कुमार, आदि उपस्थित थे!