देशप्रेम और स्वाभिमान वे प्रतीक थे दद्दा। अमर नाथ, मुक्केबाज
आज अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हॉकी की महान खिलाड़ी और भारतीय सेना के जांबाज़ सिपाही मेजर ध्यानचंद को जयंती नमन किया। कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 7.30 बजे एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में आयोजित किया गया। इस अवसर पर के पूर्व सैनिक नेवी अमर नाथ जी के मुक्केबाज का स्वागत किया गया। विषय प्रवेश और संचालन प्रवीण कुमार पांडे ने किया। इस अवसर पर उनकी जयंती को नमन करते हुए चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी अनुशाशन और पदक का पर्याय माना जाता है। लेकिंन ध्यान चंद उन विरले और महानतम खिलाड़ियों में से थे जिन्होंने देशप्रेम और स्वाभिमान के लिए हिटलर जैसे तानाशाह को भी जवाब दिया था। मंजीत सिंह ने बताया कि जब हिटलर आश्चर्यचकित हुआ तो उसे जर्मनी की सेना में उच्च पद का आमंत्रण दिया। दुनिया के कई देशों ने प्रशिक्षक नियुक्त करने का आफर दिया। यही देश प्रेम ध्यान चंद को हॉकी का जादूगर बनाता है। इस अवसर पर वरुण कुमार अवधेश कुमार सुखविंदर सिंह बिरजू प्रवीण कुमार पांडे गणेश योगेश कुमार सत्यप्रकाश मंजीत सिंह नवीन कुमार निर्मल कुमार आदि कई पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।