झारखंडी दोना में मुढ़ी-घुघनी की ताकत, भाजपा का सफाया तय: इरफान अंसारी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जामताड़ा/दुमका: बटर टोस्ट, आमलेट, और कॉर्नफ्लेक्स खाने वाले ज़रा गौर से देखें। हम झारखंडवासी दोना में मुढ़ी, घुघनी, आलू चोप और ऊपर से प्याज-मिर्चा ही खाते हैं। जनता हमें चाहे कितने भी बड़े पद पर बैठा दे, हम अपनी सादगी, रहन-सहन और सभ्यता नहीं भूलते। इसलिए, भाजपा वालों, होश में आ जाओ, तुम्हारी दाल यहाँ नहीं गलने वाली। भाजपा का सफाया तय है।