Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोशिश एक मुस्कान लाने की संस्था की ओर से महारक्तदान शिविर का आयोजन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    कोशिश एक मुस्कान लाने की संस्था की ओर से महारक्तदान शिविर का आयोजन

    Nijam KhanBy Nijam KhanAugust 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोशिश एक मुस्कान लाने की संस्था की ओर से महारक्तदान शिविर का आयोजन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    कोशिश एक मुस्कान लाने की संस्था की ओर से महारक्तदान शिविर का आयोजन सिदगोड़ा सोन मंडप में किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया जिसमे सभी उम्र वर्ग के महिला, पुरुष, युवक ,युवतियां थे । कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्वी सिंहभूम के सीनियर एस पी श्री कौशल किशोर ने किया। विशिष्ठ अतिथि के नाते मेजर हिमांशु साहू, प्रभात खबर के संपादक संजय मिश्र, चमकता आइना इस्पात मेल के संपादक ब्रजभूषण सिंह, ब्यावसाई कौशल सिंह, दिग्विजय सिंह, पूर्व कमिश्नर विजय सिंह, शिक्षाविद दिवाकर सिंह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संपर्क प्रमुख राजीव कमल बिट्टू, टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष रघुनाथ पांडे,सरदार शैलेंद्र सिंह, सी जी पी सी के प्रधान भगवान सिंह, जिला परिषद की अध्यक्ष बारी मुर्मू, कुशुम पूर्ति, कविता परमार, युवा नेता अजय सिंह, भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह, संजीव सिंह, कमलेश सिंह, भूपेंद्र सिंह, शंभूनाथ सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित थे। रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाने के लिए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा एवम जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय भी उपस्थित हुए । मंचीय कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के संरक्षक शिव शंकर सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत और रक्तदाताओं का अभिनंदन कर किया । उन्होंने कहा की आज रक्तदान कर ऐसे सभी क्रांतिकारियों को हम सब नमन करेंगे। इससे अच्छी श्रद्धांजलि और कुछ नही सकती। आज कुल 832 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। उपस्थित लोगों को सीनियर एस पी कौशल किशोर, प्रभात खबर के संपादक संजय मिश्र ने भी किया और विशेष रूप से सूखे नशे के खिलाफ भी अभियान छेड़ने का आग्रह किया। इस कार्यक्रम की विशेषता यह रही की रक्तदाताओं के साथ बड़ी संख्या में बड़े बुजुर्ग भी उत्साहवर्धन के लिए उपस्थित थे। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में कोशिश के सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला कांग्रेस वृहत पैमाने पर *सद्भावना यात्रा कार्यक्रम* आयोजित करेगी
    Next Article बोल बम सेवा ट्रस्ट का कार्य अनुकरणीयः सरयू राय

    Related Posts

    बड़बिल पुलिस ने आयरन चोरी के आरोप में दो लोगों को किया गिरफ्तार

    May 18, 2025

    दलमा में 200 करोड़ की पर्यटन परियोजना का पर्यटन मंत्री का निरीक्षण

    May 18, 2025

    कराईकेला के लाल बाजार गांव में पेयजल समस्या को लेकर ग्रामीणों की बैठक आयोजित

    May 18, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बड़बिल पुलिस ने आयरन चोरी के आरोप में दो लोगों को किया गिरफ्तार

    दलमा में 200 करोड़ की पर्यटन परियोजना का पर्यटन मंत्री का निरीक्षण

    कराईकेला के लाल बाजार गांव में पेयजल समस्या को लेकर ग्रामीणों की बैठक आयोजित

    पश्चिमी सिंहभूम के गुदड़ी प्रखंड के बिरसाईत समुदाय के धर्म स्थल देवाँ में बिरसाईत समुदाय का 37 वाँ धर्म दिवस समारोह आयोजित हुआ

    अंसार खान के प्रयास से गुलाब बाग फेस 2 में नाली का निर्माण शुरू हुआ

    6 प्रतिबंधित मवेशी लदी पिकअप वाहन जप्त तस्कर फरार

    झोपड़ीनुमा ढाबे में रविवार की सुबह करीब तीन बजे भीषण आग

    पेट्रोल पंप लुट मामले का खुलासा, हथियार के साथ एक गिरफ्तार

    गरीब महिला सब्जी बिक्रेताओं को गर्मी से राहत दिलाने के लिए युवाओं की टोली निकली

    चेक बाउंस के मामले में एक साल की कैद की सजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.