लायंस क्लब भारत ने बहनों के बीच बांटा राखी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर 16 अगस्त – लायंस क्लब ऑफ़ जमशेदपुर भारत के अध्यक्ष एम.जे.एफ. लायन भरत सिंह के निर्देशानुसार क्लब के सदस्यों द्वारा बारीडीह बस्ती में बहनों के बीच राखी का वितरण किया गया। जिसकी जानकारी देते हुए क्लब के सदस्य लायन करन गोराई ने बताया कि रक्षाबंधन हमारे देश के कई प्राचीन त्योहारों में से एक है। जिस भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इसलिए आज हम लोगों ने बारीडीह बस्ती में रक्षाबंधन के उपहार स्वरूप 50 बहनों के बीच उनके भाइयों के लिए राखी का वितरण किया है। इस दौरान लायन करन गोराई, राहुल सिंह आकाश रजक आदि लोग उपस्थित थे।