झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य रियाजुद्दीन खान ने झारखंड सरकार द्वारा झारखंड के गृह रक्षकों का वेतन दोगुना किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की और झारखंड की इंडिया गठबंधन की सरकार का आभार व्यक्त किया। ज्ञात हो कि अभी तक झारखंड के गृह रक्षकों को ₹500 प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान किया जाता रहा है , अब यह राशि दुगनी करके 1088 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से प्रत्येक गृह रक्षक को वेतन भुगतान किया जाएगा जिसकी घोषणा झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा कल कर दी गई है। अब अगला बढ़ा हुआ वेतन 1088 रुपया प्रतिदिन के हिसाब से झारखंड के सभी गृह रक्षकों को मिलेगा जो सराहनीय है। वर्तमान में झारखंड की विधि व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए झारखंड में झारखंड पुलिस के अलावा 3527 गृहरक्षकों की तैनाती है। इन सबों को यह बढ़ा हुआ वेतन मिलेगा। इससे झारखंड के गृहक्षकोको बहुत राहत मिलेगी। इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार बधाई की पात्र है। झारखंड सरकार सदैव दबे कुचले, शोषित पीड़ित और कमजोरों को उनका हक दिलाने के लिए तथा उनका जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए कृत संकल्प है।
विदित हो कि वर्तमान की कांग्रेस समर्थित इंडिया गठबंधन की हेमंत सोरेन सरकार लगातार ईमानदारी पूर्वक किसानों ,मजदूरों ,महिलाओं और युवा बेरोजगारों के लिए कल्याणकारी कदम उठा रही है जिसके तहत किसानों का ₹200000 तक का ऋण माफ किया। 200 यूनिट तक की बिजली मुफ्त में दी जा रही है। मईया सम्मान योजना के तहत 21 वर्ष से 49 वर्ष तक की महिलाओं को ₹1000 प्रति माह के हिसाब से साल में ₹12000 की पेंशन की घोषणा की गई है जो रक्षाबंधन के दिन से महिलाओं को मिलने लगेगा। नौजवानोंको रोजगार देने के लिए सिपाही भर्ती और शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। झारखंड सरकार अपने वादों पर खड़ा उतरते हुए लगातार झारखंड वासियों के हितों के अनुरूप काम कर रही है जो प्रशंसनीय है।
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य रियाजुद्दीन खान ने झारखंड सरकार द्वारा
Previous Articleचित्तरंजन रेल इंजन कारखाना में आउटसोर्सिंग विवाद: कर्मचारियों में असंतोष, गुणवत्ता और सुरक्षा पर उठे सवाल
Next Article हर घर तिरंगा अभियान को गति देने में जुटे दिनेश कुमार