मुख्यमन्त्री ने अपने कैबिनेट मंत्रियों व अधिकारियो संग प्रदेश के राज्यपाल संतोष गंगवार की एयरपोर्ट पर अगवानी की
राज्य के मनोनीत / नवनियुक्त राज्यपाल संतोष गंगवार आज झारखंड पहुंचे, जहां बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची परिसर में मनोनीत / नवनियुक्त राज्यपाल संतोष गंगवार का मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस मौके पर झारखंड विधान सभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो भी उपस्थित रहे। जहां मूख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने एक एक कर अपने कैबिनेट मंत्रियों का परिचय राज्यपाल से कराया। जिनमे मंत्री रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता, मंत्री बैद्यनाथ राम, मंत्री मिथिलेश ठाकुर, मंत्री हफीजुल हसन, मंत्री बेबी देवी, मंत्री दीपक बिरुआ, मंत्री दीपिका पांडे सिंह, मंत्री इरफान अंसारी, विधायक कल्पना सोरेन, राज्य के मुख्य सचिव एल० खियांग्ते का परिचय कराया। वहीं मुख्य सचिव एल खियांगते ने अपने मातहत अधिकारियों का परिचय कराया। जिनमे अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, डीजीपी अनुराग गुप्ता, प्रधान सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग वंदना दादेल सहित राज्य सरकार के अन्य वरीय अधिकारीयो का परिचय कराया।
इसके बाद मनोनीत राज्यपाल के सम्मान में गार्ड ऑफ ओनर दिया गया। बता दें कि कल सुबह मनोनीत राज्यपाल का शपथ ग्रहण राजभवन में 31 जुलाई की सुबह होगा। जहां झारखंड हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद उन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे