आइए हम सभी ज्यादा से ज्यादा संख्या में वृक्ष लगाएं और अपना कर्तव्य निभाएं: आदर्श विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ
निजाम खान। राष्ट्र संवाद
रांची : झारखण्ड विधानसभा परिसर में आयोजित 75वाँ वन महोत्सव कार्यक्रम में आदर्श विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं अन्य मंत्रीगण के साथ सहभागिता की। आदर्श विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने हमें हरा-भरा राज्य दिया, हमारी भी जिम्मेदारी है कि आनेवाली पीढ़ी को हम हरा भरा राज्य दें। आइए, हम सभी ज्यादा से ज्यादा संख्या में वृक्ष लगाएं और अपना कर्तव्य निभाएं।