जादूगोड़ा का श्री श्री सार्वजनिक प्राचीन सिदेश्वर धाम शिव मंदिर में हजारों लोगों ने किया जलाभिषेक, बहड़ागोड़ा से लेकर जमशेदपुर से पहुंचे भक्त
जादूगोड़ा: जादूगोड़ा का श्री श्री सार्वजनिक प्राचीन सिदेश्वर धाम शिव मंदिर में दस हजार से अधिक लोगों ने पहली सोमवारी को जलाभिषेक किया।इस दौरान बहड़ागोड़ा से लेकर जमशेदपुर से भक्त इस शिव मंदिर में पहुंचे व जलाभिषेक किया। यह शिव मंदिर जादूगोड़ा _ मुसावनी मुख्य मार्ग किनारे मुर्गाघुटू पंचायत में सिदेश्वर पहाड़ के नाम से सुप्रसिद्ध शिव मंदिर है।जादूगोड़ा से तीन किलोमीटर दूर राखा कॉपर से सटे 500 मीटर की ऊंची पहाड़ी पर बसा इन मंदिर पर पैदल चलकर भक्त पहुंचते है।इस मौके पर श्री श्री सार्वजनिक प्राचीन सिदेश्वर धाम के कमिटी की ओर से सनातन सीट,भास्कर पात्रों,अशोक नायक, सायवा हेंब्रम,सत्यनारायण महतो, सृष्टि धर महतो, संजय सरकार, अरुण कुमार ,अपनी सेवा दी।इस बाबत पूछे जाने ओर कमिटी के निर्मल कुमार महतो,सनातन सीट ने बताया कि यहां का शिवलिंग नेचुरल है। अपने आप प्रकट हुए है। यहां जो भी भक्त मन्नते मागते है पूरी होती है। जिसकी खोज गालूडीह के विनय बाबा ने की थी। अंत में उन्होंने कहा की यहां मंदिर तक पहुंचने के लिए सड़क नही है। लोग पथरिले रास्ते से होकर मंदिर तक पहुंचाते है।कई बार सड़क व जलमीनार के लिए क्षेत्र के सांसद विद्युत महतो व विधायक राम दास सोरेन से गुहार लगाई,लेकिन नतीजा सिफर निकला। फिलहाल कमिटी अपने फंड से 5 लाख की लागत से तोरण द्वार बना रही है।