Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » श्रीराम मंदिर के तृतीय वर्षगांठ पर भव्य शोभायात्रा एवं श्रीराम कथा की व्यापक तैयारी में जुटी सूर्य मंदिर समिति, 21 को बिरसानगर कुंआ मैदान से सिदगोड़ा सूर्यधाम पहुंचेगी भव्य शोभायात्रा
    Breaking News Headlines झारखंड

    श्रीराम मंदिर के तृतीय वर्षगांठ पर भव्य शोभायात्रा एवं श्रीराम कथा की व्यापक तैयारी में जुटी सूर्य मंदिर समिति, 21 को बिरसानगर कुंआ मैदान से सिदगोड़ा सूर्यधाम पहुंचेगी भव्य शोभायात्रा

    Nijam KhanBy Nijam KhanFebruary 18, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    श्रीराम मंदिर के तृतीय वर्षगांठ पर भव्य शोभायात्रा एवं श्रीराम कथा की व्यापक तैयारी में जुटी सूर्य मंदिर समिति, 21 को बिरसानगर कुंआ मैदान से सिदगोड़ा सूर्यधाम पहुंचेगी भव्य शोभायात्रा

    जमशेदपुर। सूर्य मंदिर समिति, सिदगोड़ा के तत्वाधान में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर स्थापना के तृतीय वर्षगांठ पर शोभायात्रा, संगीतमय श्रीराम कथा एवं अन्य आयोजनों को लेकर कमेटी की तैयारी अंतिम चरण में है। 21 फरवरी से 28 फरवरी तक आठ दिवसीय आयोजन की सफलता और भव्यता को लेकर सूर्य मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं तृतीय वर्षगांठ आयोजन समिति के सदस्यों की बैठक अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने अब तक की तैयारी की समीक्षा की। उन्होंने आयोजन से जुड़े दायित्वधारी कार्यकर्ताओं से दिए गए कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि सूर्य मंदिर समिति के तत्वावधान में 21 फरवरी को दोपहर तीन बजे बिरसानगर जोन नंबर 1 (कुंआ मैदान) से आकर्षक झांकी, सुसज्जित रथ, रामगढ़ की बैंड-बाजा टीम, डीजे और पुष्पवर्षा और हाथों में केसरिया ध्वज के साथ हज़ारों भक्तों की मौजूदगी में भव्य एवं ऐतिहासिक शोभायात्रा निकलेगी। शोभायात्रा को लेकर शहरवासियों में काफी उत्साह है। बताया कि सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की देखरेख एवं संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह के मार्गदर्शन में समिति के पदाधिकारी व आयोजन समिति के सदस्यगण शोभायात्रा में शामिल होने वाले रामभक्तों के सुविधा और सहूलियत को लेकर पूरी तरह सजग हैं। शोभायात्रा एवं सात दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा को लेकर राम मंदिर की पुष्पसज्जा के साथ मंदिर परिसर, पार्क एवं आसपास के क्षेत्र समेत सड़कों पर रंग-बिरंगी लाइटों की आकर्षक विधुत सज्जा की गई है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से पूरे मंदिर परिसर में अत्याधुनिक 25 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके साथ ही आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए अग्निशामक यंत्र की व्यवस्था की गई है। शोभायात्रा में मेडिकल टीम एवं एम्बुलेंस साथ चलेंगे। जिसमें प्रशिक्षित कार्यकर्ता विशेष पहचान पत्र के साथ मौजूद रहेंगे। उन्होंने लौहनगरीवासियों से शोभायात्रा एवं श्रीराम कथा में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

    बैठक में अमरजीत सिंह राजा, संतोष यादव, शैलेश गुप्ता, शशिकांत सिंह, महामंत्री अखिलेश चौधरी, रूबी झा, कृष्ण मोहन सिंह, बंटी अग्रवाल, कंचन दत्ता, अधेन्दू बनर्जी, लक्ष्मीकांत सिंह, प्रेम झा, प्रमोद मिश्रा एवं तृतीय वर्षगांठ आयोजन समिति के संयोजक गुंजन यादव, मिथिलेश सिंह यादव, दिनेश कुमार, राकेश सिंह, कुलवंत सिंह बंटी, पवन अग्रवाल, कमलेश सिंह, खेमलाल चौधरी, संजीव सिंह, रामबाबू तिवारी, गुरुदेव सिंह राजा, कमलेश साहू, महेंद्र यादव, सुशांतो पांडा, बोल्टू सरकार, श्रीराम प्रसाद, बबलू गोप, श्रीकांत सिंह व अन्य सदस्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने राज्य वासियों को महाशिवरात्रि की दी शुभकामनाएं
    Next Article घाटशिला कॉलेज में बहुभाषी कवि सम्मेलन 21 को 12 भाषाओं के कवि होंगे शामिल- प्राचार्य

    Related Posts

    सेना के साथ खड़ा भारत, सत्ता के लिए लड़ता पाकिस्तान

    May 10, 2025

    भारत की संयमित रणनीति से बढ़ी पाकिस्तान की हताशा

    May 10, 2025

    संसद का विशेष सत्र और प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए: कांग्रेस

    May 10, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सेना के साथ खड़ा भारत, सत्ता के लिए लड़ता पाकिस्तान

    भारत की संयमित रणनीति से बढ़ी पाकिस्तान की हताशा

    संसद का विशेष सत्र और प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए: कांग्रेस

    युद्धविराम ही युद्ध की परिणति होती है:सरयू राय

    पाकिस्तान और भारत तत्काल प्रभाव से संघर्ष विराम के लिए सहमत हुए: पाकिस्तानी विदेश मंत्री

    आनंद मार्ग ,ओमप्रकाश बजाज एवं सविता बजाज पुण्य स्मृति का संयुक्त रक्तदान शिविर में ईश्वर कोटि के 50 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया

    विश्व हिन्दू परिषद जमशेदपुर महानगर के द्वारा तुलसी भवन बिस्टुपुर में, माता सीता का प्राकाटया दिवस मनाया गया

    फ्लाईओवर निर्माण के क्रम में पाईपलाइन क्षतिग्रस्त विधायक सरयू राय ने पाइपलाइन तत्काल दुरुस्त करने को कहा

    पाक ने सीमाई इलाकों में सेना भेजी, जम्मू कश्मीर में स्वास्थ्य केंद्रों पर हमला किया: सरकार

    बहरागोड़ा में‌‌ अवैध बालू खनन पर छापा, दो ट्रैक्टर हुए जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.