सामूहिक दुष्कर्म के खिलाफ जमशेदपुर में भी आक्रोश
जमशेदपुर :लद्दाख में तैनात भारतीय सेना के जवान कर पत्नी के साथ झारखण्ड की राजधानी रांची में हुए सामूहिक दुष्कर्म के खिलाफ जमशेदपुर में भी आक्रोश देखने कों मिला जहाँ अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने विशाल आक्रोश रैली निकाली साथ ही दोषियों कों सख्त से सख्त सजा दिये जाने की मांग भी उठाई, बता दें सामूहिक दुष्कर्म की घटना विगत दिनों रांची स्थित खर्ची दाग़ ओपी क्षेत्र में घटित हुई थी जिसने मानवता कों शर्मशार कर दिया, शहर में पूर्व सेवा सैनिक परिषद ने घटना के खिलाफ आक्रोश रैली निकाला, जो साकची गोलचक्कर पर पहूंचकर प्रदर्शन में तब्दील हो गया, इस रैली में शामिल कई पूर्व सैनिकों की पत्नियों ने कहा की जो जवान देश की सुरक्षा के लिए सीमा पर खड़ा है उस जवान की पत्नी अपने घर के भीतर ही सुरक्षित नहीं है यह दुर्भाग्य का विषय है, इस घटना के दोषियों कों सीधे तौर पर फांसी की सजा दी जानी चाहिए.