Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लोकसभा आम चुनाव-2024 की तैयारियों की समीक्षा हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुमुद सहाय की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक आयोजित
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    लोकसभा आम चुनाव-2024 की तैयारियों की समीक्षा हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुमुद सहाय की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक आयोजित

    Nijam KhanBy Nijam KhanMay 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लोकसभा आम चुनाव-2024 की तैयारियों की समीक्षा हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुमुद सहाय की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक आयोजित

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जामताड़ा: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा, श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में लोकसभा आम चुनाव 2024 को लेकर सभी कोषांगो की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई।
    बैठक में उन्होंने सभी वरीय, नोडल एवं प्रभारी पदाधिकारियों से निर्वाचन कार्य के निमित्त सभी कोषांगो के द्वारा अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक एवं उचित दिशा निदेश दिया।
    उन्होंने सभी कोषांग के अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने कोषांगों के दिए गए कार्यों का ससमय निवर्हन कराएं।
    वहीं उपायुक्त ने प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी से मतदान पदाधिकारियों सहित सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, के अलावा विभिन्न कोषांग के अधिकारियों के प्रशिक्षण की जानकारी लिया बताया गया की सभी का प्रशिक्षण पूर्ण हो गया है।
    उन्होंने सामग्री कोषांग की समीक्षा कर कहा कि जिस भी सामग्री की आपूर्ति नहीं हुई उसे जल्द से जल्द मंगवाते हुए अविलंब पूर्ण करें। वहीं उन्होंने ईवीएम कोषांग को सेक्टर का लिस्ट उपलब्ध कराने का निदेश दिया। वाहन कोषांग से उन्होंने वाहन की उपलब्धता के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्रवाई हेतु निदेशित किया। उन्होंने कहा कि 2 किमी से ज्यादा दूरी वाले मतदान केंद्रों में वोटर्स को आने जाने के लिए वाहन की व्यवस्था करने का निदेश दिया। इसके अलावा आचार संहिता कोषांग को सी विजिल ऐप पर विशेष निगरानी रखने का निदेश दिया।
    वहीं उन्होंने अन्य सभी कोषांग का बारी बारी से समीक्षा करते हुए विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा किया एवं आपसी समन्वय से कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निदेश दिया।
    *इस मौके पर* उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज,अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार, जिला भू अर्जन पदाधिकारी श्री कृष्ण कन्हैया राजहंस, भूमि सुधार उप समाहर्ता श्री ओम प्रकाश मंडल, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जामताड़ा श्री पंकज कुमार रवि, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री मनोज कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रीमती कीर्तिबाला लकड़ा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्रीमती रश्मि सिन्हा, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी श्री संतोष कुमार सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला निर्वाचन पदाधिकारी जिशान कमर की अध्यक्षता में वाहन कोषांग की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित
    Next Article अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जामताड़ा ने वोट देने की अपील की

    Related Posts

    हेडलाइंस : आपका *राष्ट्र आपका *संवाद

    June 1, 2025

    एयर चीफ़ मार्शल की चेतावनी को गंभीरता से लेने की जरूरत

    June 1, 2025

    विदेश नीति की ‘दिनौंधी’ का इलाज जरूरी

    June 1, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हेडलाइंस : आपका *राष्ट्र आपका *संवाद

    एयर चीफ़ मार्शल की चेतावनी को गंभीरता से लेने की जरूरत

    विदेश नीति की ‘दिनौंधी’ का इलाज जरूरी

    अगर देश में सुप्रीम कोर्ट नहीं होता तो…!

    झारखंड राज्य सब-जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2025 का भव्य समापन

    जनप्रतिनिधि के साथ पुलीसिया दुर्व्यव्हार लोकतंत्र की हत्या हैं – आजसू

    दुष्कर मामले का बोकारो पुलिस ने किया खुलासा चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    दिनेश कुमार और कुणाल सारंगी की उपस्थिति में रॉबिन हुड आर्मी जमशेदपुर और गीता थियेटर द्वारा विशेष समर कैंप का समापन

    जमशेदपुर सर्वोदय समिति ने उपायुक्त को किया सम्मानित

    विकलांगता अधिकार व महिला सुरक्षा कानूनों पर आवासीय क्षमतावर्धन प्रशिक्षण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.