झारखंड राज्य की काया कल्प बदलने में एकमात्र विकल्प टाईगर जयराम महतो: शांति गोपाल
राष्ट्र संवाद संवाददाता
दुमका: दुमका यज्ञ मैदान में झारखण्डी भाषा खतियान संधर्ष समिति/ झारखण्ड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के दुमका लोकसभा प्रत्याशी बेबी लता टुडु के नामांकन सभा आयोजित हुआ।जिसमें संगठन के केन्द्रीय कमिटी के पदाधिकारी, प्रमण्डलीय पदाधिकारी जिला के सक्रिय क्रांतिकारी सदस्य सहित प्रखण्ड, बुथ स्थरीय सदस्यों तथा आम जनमानस इस नामंकन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।इस दौरान वक्ताओं ने अपना अपना विचार रखे।
इस अवसर पर केन्द्रीय महामंत्री सह नाला विधानसभा के युवा नेता शान्ति गोपाल महतो ने अपने संबोधन में झारखण्डीयत के हक और अधिकार हेतु विचार रखे ।झारखण्ड राज्य के नीव को सुधारने हेतु अपील किये और कहा कि बदलते परिवेश में झारखण्ड के आदिवासी मुल वासियो को सजग होने की जरुरत है तभी राज्य के कायाकल्प बदल सकता है।