Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दुमका टावर चौक पर विशाल स्काई बैलून आसमान में उड़ाया गया,लिखा गया मतदाता जागरूकता संदेश
    Breaking News झारखंड

    दुमका टावर चौक पर विशाल स्काई बैलून आसमान में उड़ाया गया,लिखा गया मतदाता जागरूकता संदेश

    Nijam KhanBy Nijam KhanMay 13, 2024No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दुमका टावर चौक पर विशाल स्काई बैलून आसमान में उड़ाया गया,लिखा गया मतदाता जागरूकता संदेश

    निजाम खान। राष्ट्र संवाद

    दुमका: लोकसभा आम चुनाव 2024 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में स्वीप कोषांग एवं जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक के संयुक्त तत्वाधान में सोमवार को टावर चौक पर विशाल स्काई बैलून आसमान में उड़ाया गया जिसमे मतदाता जागरूकता संदेश लिखे हुए थे। वोट देने के लिए मतदाताओं को प्रेरित करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे ने कहा कि हम सभी को लोकतंत्र के पुनीत त्योहार में अपने मत का प्रयोग जरूर करना चाहिए और समाज के लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक करना चाहिए। कहा कि जिले में स्वीप के तहत एक कैलेंडर जारी कर जिले में प्रतिदिन विभिन्न तरह के मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु विशेष जोर दिया जा रहा है। इसमें कई संगठनों की भी विशेष भूमिका है। पिछले चुनावों में जहां-जहां कम मतदान हुआ था उस क्षेत्र के मतदाताओं से संपर्क कर उन्हें मतदान हेतु अभिप्रेरित किया जा रहा है। ताकि वोटर जागरूक होकर 1 जून को ज्यादा से ज्यादा मताधिकार का प्रयोग करें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविजयी संकल्प के साथ भाजपा ने जमशेदपुर लोकसभा के विभिन्न क्षेत्रों के लिए हाईटेक प्रचार रथ को किया रवाना, सांसद बिद्युत महतो ने कहा- जमशेदपुर के दिल में हैं मोदी, प्रचंड विजयी के साथ तीसरी बार पीएम बनेंगे नरेंद्र मोदी
    Next Article मतदाता सूची पर्ची के वितरण के संदर्भ में प्रखण्ड सभागार जामताड़ा में अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

    Related Posts

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    May 9, 2025

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    May 9, 2025

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    May 9, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    ईडी ने कारोबारी विक्की भालोटिया को किया गिरफ्तार

    हम सेना के पराक्रम को सलाम करते हैं:राकेश तिवारी

    हरि मंदिर से चोरी करते एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ धर दबोचा

    मोदी के सिंदूर ऑपरेशन से आतंक का आका रोया:डॉक्टर विशेश्वर यादव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.