Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मन की बात के 100वें संस्करण में कल देशवासियों को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
    Breaking News झारखंड

    मन की बात के 100वें संस्करण में कल देशवासियों को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    Nijam KhanBy Nijam KhanApril 29, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मन की बात के 100वें संस्करण में कल देशवासियों को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जमशेदपुर महानगर अंतर्गत चार सौ से अधिक स्थानों पर भाजपा ने लाइव प्रसारण की तैयारी की पूरी, गैर-राजनीतिक संगठनों भी करेगी मन की बात कार्यक्रम का आयोजन

    ■ बिरसा मुंडा टाउन हॉल में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पटमदा में सांसद विद्युत वरण महतो, बागबेड़ा में पूर्व विधायक मेनका सरदार एवं भुइयांडीह पार्क में जिलाध्यक्ष गुंजन यादव हजारों कार्यकर्ताओं व आम नागरिकों के संग सुनेंगे मन की बात।

    जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ की 100वीं कड़ी को पूरे देशभर में ‘अभूतपूर्व’ बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास कर रही है। भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 100वें मन की बात को जमशेदपुर महानगर अंतर्गत चारों विधानसभा के चार सौ से अधिक स्थानों पर लाइव प्रसारण की तैयारी की गई है। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के बारीडीह मंडल क्षेत्र अंतर्गत बिरसा मुंडा टाउन हॉल में हजारों कार्यकर्ताओं व आमजनों की मौजूदगी में विशेष बनाने की तैयारी की गई है। बिरसा मुंडा टाउन हॉल के कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री मुख्यरूप से शामिल रहेंगे। वहीं, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो पटमदा क्षेत्र के महुलबना पंचायत, पूर्व विधायक मेनका सरदार बागबेड़ा क्षेत्र के साई मंदिर एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव भुइयांडीह पार्क में मन की बात कार्यक्रम का श्रवण करेंगे। भाजपा जमशेदपुर महानगर की तैयारी को लेकर जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने बताया कि मन की बात के 100वें संस्करण को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। महानगर अंतर्गत चार विधानसभा के चार सौ से अधिक स्थानों पर बूथ के कार्यकर्ता इसे सफल बनाने में जुटे हैं। कार्यक्रम की व्यापक सफलता को लेकर सभी स्थानों पर प्रभारी नियुक्त किये गए हैं। इसके साथ ही, चारों विधानसभा में विधानसभा अंतर्गत निवास करने वाले पार्टी के वरीय नेतागण अपने बूथ पर स्थानीय कार्यकर्ताओं के संग मौजूद रहेंगे। महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने बताया कि मन की बात को लेकर शहर के सभी गैर-राजनीतिक संगठनों को निवेदन पत्र के माध्यम से मन की बात को सामुहिक रूप से सुनने का आग्रह किया गया है। बर्मामाइंस मंडल के उत्सव भवन में भी हजारों कार्यकर्ताओं व आमजनों की मौजदूगी में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा। कहा कि मन की बात के जिला प्रभारी जितेंद्र राय एवं विभिन्न मंडलों के अध्यक्षगण अपने मंडल क्षेत्र के बूथों पर आयोजन की सफलता को लेकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मन की बात के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रसारित बातचीत और विचारों ने राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रीय पुनरुत्थान को गति दी है। मन की बात का यह 100वां संस्करण प्रत्येक भारतवासियों के प्रयासों को समर्पित है। 100वें एपिसोड का भाजपा कार्यकर्ता व आमजन बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि मन की बात की यह 100वीं कड़ी जमशेदपुर सहित पूरे झारखंड में ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व रूप से सफल होगा।

    वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर मीडिया प्रभारी प्रेम झा ने बताया कि महानगर अंतर्गत चारों विधानसभा में पार्टी के वरीय नेताओं के मौजदूगी में मन की बात कार्यक्रम को भव्य रूप में प्रसारण की तैयारी की गई है। इसके साथ ही, जमशेदपुर महानगर अंतर्गत निवास करने वाले वरीय नेताओं की मौजूदगी में दर्जनों स्थानों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के लाइव प्रसारण की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। वहीं, जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं जिप सदस्यगण पंचायत समिति के साथ मन की बात कार्यक्रम का श्रवण करेंगे।

    *जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने विभिन्न संस्थाओं के प्रमुख से की मुलाकात, मन की बात कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुनने का किया आग्रह:* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 100वें मन की बात में गैर-राजनीतिक संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निमित्त भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कई संस्थान के प्रमुख से मुलाकात कर संबोधन को श्रवण करने का आग्रह किया। गुंजन यादव ने मन की बात कार्यक्रम के जिला प्रभारी जितेंद्र राय के संग सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स, बिहार एसोसिएशन, बी ए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, लायंस क्लब, बंगाल क्लब, उत्कल एसोसिएशन, अग्रेसन भवन, टैगोर सोसाइटी, टाटा वर्कर्स यूनियन, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन- जमशेदपुर, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, झारखंड सिख विकास मंच सहित अन्य सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों से मुलाकात कर उन्हें मन की बात श्रवण संबंधी निवेदन पत्र भेंटकर रविवार को मन की बात के लाइव प्रसारण को सामुहिक रूप से सुनने का आग्रह किया। जिसपर सभी संस्थाओं ने कार्यक्रम को पूरे भव्यता के साथ आयोजित करने को लेकर आश्वस्त किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने श्री जगन्नाथ मंदिर, पुरी, ओडिशा के किए दर्शन, पूजा-अर्चना कर झारखंड और झारखंड वासियों की उन्नति, सुख-शांति-समृद्धि और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना की
    Next Article समाहरणालय स्थित एसजीएसवाई सभागार में ग्राम स्तर पर दिनांक 29 अप्रैल से 15 मई 2023 तक चलने वाले स्वच्छता पखवाड़ा अभियान का हुआ शुभारंभ

    Related Posts

    एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ टीम ने यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया

    May 16, 2025

    गीता थिएटर एवं रॉबिन हुड आर्मी के संयुक्त तत्वावधान स्पेशल समर कैंप का दूसरे चैप्टर का हुआ समापन

    May 16, 2025

    अखिल भारतीय पुर्व सैनिक के सक्रिय कार्यकर्ता की पत्नी के गले से सोने का चेन छीनकर भागे बदमाश

    May 16, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ टीम ने यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया

    गीता थिएटर एवं रॉबिन हुड आर्मी के संयुक्त तत्वावधान स्पेशल समर कैंप का दूसरे चैप्टर का हुआ समापन

    अखिल भारतीय पुर्व सैनिक के सक्रिय कार्यकर्ता की पत्नी के गले से सोने का चेन छीनकर भागे बदमाश

    सिविल डिफेंस जमशेदपुर शहर में 12 जगहों पर लगाएगा सायरन घंटी

    रंजीत पांडे पर धोखाधड़ी और झूठे मुक़दमे में फंसाने का आरोप , बागबेड़ा थाना की भी एसएसपी से शिकायत

    मानगो डिमना चौक पर मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा जी का कांग्रेस ने पुतला फूंका

    भाजपा के नेता और मंत्री लगातार कर रहे सेना और तिरंगे का अपमान,भाजपा शीर्ष नेतृत्त्व मौन : आनन्द बिहारी दुबे

    राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गम्हरिया में कार्यक्रम आयोजित

    हिन्दू वीर शिरोमणि पृथ्वी राज चौहान जी का गोविंदपुर के अन्ना चौक पर जयंती मनाया गया

    सीआरपीएफ 26 बटालियन के सेकंड कमांडिंग ऑफिसर एम प्रबो सिंह के पार्थिव शरीर को पूरे राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम सलामी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.