Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा, कुमुद सहाय की अध्यक्षता में सरहुल, ईद-उल-फितर एवं रामनवमी पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु आहूत बैठक संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा, कुमुद सहाय की अध्यक्षता में सरहुल, ईद-उल-फितर एवं रामनवमी पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु आहूत बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा, कुमुद सहाय की अध्यक्षता में सरहुल, ईद-उल-फितर एवं रामनवमी पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु आहूत बैठक संपन्न

    संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकालें – उपायुक्त*

    सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर रखें कड़ी नजर; असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर करें कड़ी कार्रवाई – उपायुक्त*

    आज दिनांक 10.04.2024 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में सरहुल, ईद उल फितर एवं रामनवमी पर्व के अवसर पर जिले में विधि व्यवस्था संधारण को लेकर बैठक आहूत किया गया।

    बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव 2024 के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता प्रभावी है, ऐसे में सभी को आगामी पर्व त्योहारों के दौरान सतर्क एवं सजग होकर विधि व्यवस्था संधारण हेतु दायित्वों का निर्वहन करना होगा, इसमें किसी भी स्तर पर कोताही नहीं होना चाहिए। आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन न हो, इसके लिए सभी अधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

    बैठक में अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से उन्होंने उनके क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों की जानकारी लेकर अलर्ट होकर कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकालने का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने डीजे में आपत्तिजनक, अश्लील एवं भड़काऊ गाने बजाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया। वहीं रामनवमी पर्व के अवसर पर संबंधित को नियमानुसार परमिशन के बाद ही जुलूस आयोजन का निर्देश दिया गया। इसके अलावा उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, यू ट्यूब, एक्स आदि पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया एवं कहा कि विद्वेष फैलाने वालों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई करें। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष बनाया है, जिसका संपर्क संख्या 06433 222245 है।

    *वहीं पुलिस अधीक्षक श्री अनिमेष नैथानी (भा०पु०से०) ने* सरहुल, ईद उल फितर एवं रामनवमी पर्व के अवसर पर सभी थाना प्रभारियों से अवैध शराब एवं मादक पदार्थों पर रोक लगाने, वाहन जांच अभियान चलाने आदि को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिया।

    *इस मौके पर* उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, अपर समाहर्ता श्रीमती पूनम कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जामताड़ा एवं नाला, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुमुद सहाय की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में लोकसभा आम चुनाव 2024 के निमित्त केंद्रीय सुरक्षा बल/जिला सुरक्षा बल आदि के आवासन/ठहराव को लेकर आहूत बैठक संपन्न
    Next Article मंडल लाईन होटल से 08 केन बीयर हुआ बरामद; होटल संचालक को उत्पाद अधिनियम के तहत किया गया गिरफ्तार

    Related Posts

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    July 18, 2026

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    July 18, 2026

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज दवा के लिए भटक रहे*

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: मरीजों को नहीं मिल रही दवा, KK फार्मा पर गंभीर आरोप

    जमशेदपुर: गोलमुरी सब्जी मार्केट में हवाई फायरिंग से दहशत, रंगदारी एंगल पर पुलिस की जांच तेज

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज परेशान

    यूसीएल के अस्पताल में दवा की किल्लत: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बावजूद मरीज बेहाल

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.