15 साल में झारखंड से कोई भी मुस्लिम नहीं पहुंचा लोकसभा – मो जैनुल अंसारी।
राज्य गठन होने के बाद 2004 में पहली बार कांग्रेस की टिकट पर गोड्डा से फुरकान अंसारी सांसद बने।
फुरकान अंसारी की दावेदारी का समर्थन उनके बेटे डॉ इरफान अंसारी भी करते रहे हैं।
ऑल इंडिया मोमिन कांफ्रेंस के झारखंड प्रदेश महासचिव सह कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रतिनिधि मोहम्मद जैनुल अंसारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा है कि पहली बार 2004 में जब लोकसभा के चुनाव हुए तो आखिरी बार राज्य से मुस्लिम सांसद चुन लोकसभा पहुंचे। तब गोड्डा में कांग्रेस के टिकट पर फुरकान अंसारी ने जीत दर्ज की थी। झारखंड से लोकसभा में मुस्लिम प्रतिनिधित्व काफी कम रहा। 2004 में गोड्डा से कांग्रेस के टिकट पर फुरकान अंसारी ने जीत दर्ज की थी। लेकिन 2009 और 2014 में वे एकमात्र नेता रहे, जिन्हें कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया। दोनों बार वह लोकसभा का चुनाव भाजपा के निशिकांत दुबे से हार गए। ऐसे में 2019 में जब महागठबंधन के तहत विपक्षी दलों ने चुनाव लड़ा, तब अंसारी को टिकट नहीं मिला। उनकी जगह गोड्डा सीट पर जेवीएम से प्रदीप यादव ने चुनाव लड़ा। 2019 के लोस चुनाव के दौरान एनडीए और यूपीए दोनों ही गठबंधन ने किसी मुस्लिम नेता को उम्मीदवार नहीं बनाया इस बार भी किसी भी गठबंधन से मुस्लिम प्रत्याशी का ऐलान नहीं हो पाया है। एनडीए ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए सभी 14 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। आरक्षित सीटों के अलावा समान्य सीटों पर सर्वाधिक ओबीसी को गठबंधन ने मौका दिया है। वहीं, इंडिया गठबंधन ने अभी 4 सीटों का ऐलान किया है। गोड्डा छोड़ किसी भी सीट पर महागठबंधन से भी मुस्लिम नेता दावेदार नहीं हैं। यहां फुरकान ने ही फिर से दावा किया है।फुरकान अंसारी की दावेदारी का समर्थन उनके बेटे डॉ इरफान अंसारी भी करते रहे हैं। लेकिन फुरकान अंसारी को टिकट मिलने पर संशय है। फुरकान अंसारी को टिकट नहीं मिलने पर इस लोकसभा चुनाव में भी दोनों गठबंधनों से मुस्लिम प्रतिनिधित्व शून्य ही रहेगा। राज्य में 14 लोकसभा सीटों में सर्वाधिक मुस्लिम आबादी राजमहल लोकसभा सीट पर है। लेकिन राजमहल सीट आदिवासी आरक्षित है। आबादी के लिहाज से इस सीट पर मुस्लिम आबादी 493860 है, जो कुल वोटरों का 33.3 प्रतिशत है। वहीं इस सीट पर आदिवासी आबादी 29.4 प्रतिशत है, जो मुस्लिम आबादी से कम है। वहीं गोड्डा संस सीट पर भी मुस्लिमों की आबादी कुल वोटरों का 21.1 प्रतिशत है। यहां मुस्लिम वोटरों की संख्या 371320 है। कोडरमा सीट पर भी मुस्लिम आबादी प्रभावी है। यहां उनकी आबादी 391195 है, जो कुल वोटरों का 20.4 प्रतिशत है। धनबाद में भी मुस्लिम आबादी 337017 है, जो कुल वोटरों का 15.9 फीसदी है। हजारीबाग, रांची, दुमका सीटों पर भी मुस्लिम आबादी बड़ा फैक्टर है।