Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » संविधान की दुहाई देकर राहुल गांधी देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं : रघुवर दास
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    संविधान की दुहाई देकर राहुल गांधी देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं : रघुवर दास

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    संविधान की दुहाई देकर राहुल गांधी देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं : रघुवर दास

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा पर निशाना साधते हुए झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन के इस्तीफे की मांग की है. पूर्व मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा है कि जिस संविधान की दुहाई देकर राहुल गांधी देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं उन्हें झारखंड के सत्ताधारी दल के मंत्री हफीजुल हसन द्वारा बाबा साहेब अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान से ऊपर शरीयत को तरजीह देने वाले बयान के बाद भी सरकार को समर्थन देने पर सवाल उठाए हैं. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्री हफीजुल हसन ने न केवल संविधान, बल्कि संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर का भी अपमान किया है. फिर भी यदि कांग्रेस उन्हें समर्थन दे रही है तो इससे साफ होता है कि कांग्रेस का चाल- चरित्र चेहरा क्या है. श्री दास यही नहीं रुके उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई घटना पर वहां की ममता बनर्जी सरकार के साथ-साथ देश के छत्रपों पर भी निशाना साधा और कहा कि देश में जहां भी छत्रपों का राज है वहां की सरकार मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा दे रही है. अपने ही राज्य में मूलवासी पलायन को विवश हो रहे हैं. मुर्शिदाबाद की घटना देश को शर्मसार करने वाली है. भारत सरकार को इस पर गंभीरता से विचार करनी चाहिए. वहीं झारखंड सरकार द्वारा वक्फ़ संशोधन बिल 2025 का विरोध करने के सवाल पर रघुवर दास ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि झारखंड सरकार भी मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा दे रही है. झारखंड सरकार को समझना चाहिए कि वक्फ़ और वक्फ़ बोर्ड दोनों अलग-अलग मुद्दे हैं. वक्फ़ एक धार्मिक संस्था है, जबकि वक्फ़ बोर्ड एक कमेटी है जिसमें भ्रष्टाचार व्याप्त है. उन्होंने कहा कि इस कानून के जरिए वक्फ बोर्ड द्वारा राज्य में 2000 एकड़ से भी अधिक जमीनों पर कब्जा किया गया है. यह वैसे जमीन है जो सीएनटी/ एसपीटी एक्ट के दायरे में आते हैं. वह आदिवासियों की जमीन है. सरकार ने इस बिल का विरोध कर अपनी आदिवासी विरोधी मानसिकता उजागर की है. उन्होंने झारखंड सरकार से मांग की है कि वैसे जमीन जिस पर वक्फ़ बोर्ड का कब्जा है उसकी जांच कर कर रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए.

    संविधान की दुहाई देकर राहुल गांधी देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं : रघुवर दास
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविभिन्न विधाओं के कलाकारों के लिए योजना तैयार कर रही है सरकार :श्याम
    Next Article नगर जनसंवाद के तहत मोहल्ला सभा का आयोजन सम्पन्न

    Related Posts

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    May 20, 2026

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    May 20, 2026

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    May 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बंगाल OBC कोटा: हाईकोर्ट फैसले से सियासी घमासान

    ठाणे: RPI नेता अशोक कांबले की हमले के बाद मौत

    अपराधमुक्त राजनीति: विकसित भारत का आधार

    रोम की नई धुरी: भारत, IMEC से चीन-पाक हुए बेचैन

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    किसानों से वादाखिलाफी के विरोध में भाजपा ने प्रखंड परिसर में किया धरना प्रदर्शन

    जमशेदपुर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का खुलासा, जुगसलाई पुलिस ने सप्लाई नेटवर्क का किया पर्दाफाश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : शहर में प्रतिबंधित नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर जुगसलाई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गरीब नवाज कॉलोनी निवासी अमजद अली को गिरफ्तार किया है, जो कोडीन युक्त कफ सिरप और अन्य नशीली दवाओं की अवैध बिक्री कर रहा था। पूछताछ में पुलिस को अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खरकई रेल ओवरब्रिज के पास एक युवक प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर जुगसलाई थाना पुलिस ने छापेमारी कर अमजद अली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10 बोतल कोडीन युक्त सिरप और 52 पीस कोरेक्स बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह धातकीडीह स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदकर शहर के विभिन्न इलाकों में युवाओं और नशे के आदी लोगों को बेचता था। उसने यह भी खुलासा किया कि मेडिकल स्टोर तक इन दवाओं की आपूर्ति कोलकाता से की जाती थी। मामले में पुलिस ने अमजद अली, संबंधित मेडिकल स्टोर संचालक और कोलकाता के एक अज्ञात सप्लायर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जांच में यह भी सामने आया है कि कोलकाता से नियमित रूप से प्रतिबंधित दवाओं की खेप जमशेदपुर भेजी जा रही थी। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और पूरे गिरोह पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला 2026 में किसानों को दी गई आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.