बहरागोड़ा के नेताजी सुभाष शिशु उद्यान में पूर्वी सिंहभूम भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती के अध्यक्षता में जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई
*मुख्य रूप से जमशेदपुर के सांसद विद्दुत वरण महतो,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, पूर्व विधायक सह प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाडंगी,पूर्व विधायक मेनका सरदार,जिला कार्यक्रम प्रभारी देवेंद्र सिंह,जिला संगठन प्रभारी नंदजी प्रसाद,पूर्व जिलाध्यक्ष चंडी चरण साव जी उपस्थित रहे।*
आज बहरागोड़ा के नेताजी शिशु उद्दान में भाजपा पूर्वी सिंहभूम जिला कार्यसमिति बैठक सम्पन्न हुई। बैठक का शुभारम्भ पुरोधाओं के चित्र पर पुष्पांजली अर्पित कर एवं द्वीप प्रज्वलित कर तथा वन्दे मातरम् के सामुहिक गायन के साथ किया गया।
बैठक में सम्बोधित करते हुए सांसद विद्युत वरण महतो ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में संबोधित करते हुए कहा कि– केन्द्र सरकार लगातार जनहित में कार्य कर रही है, जिसके फलस्वरूप जनता ने दूसरी बार भाजपा को और मोदीजी को मौका दिया। जन धन योजना, ग्रामीण विद्युतीकरण, पी एम किसान सम्मान निधि, पी एम आवास, शौचालय, उज्ज्वला योजना, पूरे देश में रोड का जाल, धारा 370 ऐसे तमाम योजनाएं हैं जो हमारी सरकार ने सफल कर के दिखाया है।
कार्यसमिति को सम्बोधित करते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिनेशानन्द गोस्वामी ने कहा कि– गठबंधन सरकार के निरंकुश एवं कुशासन से राज्य की स्थिति बदतर हो गई है। जब से ये सरकार बनी है, तब से झारखण्ड में अराजकता, भय, लूटपाट, हत्या, बलात्कार, चोरी, छिनतई, रिश्वतखोरी जैसी घटनाएं ताण्डव मचा रही है। इस सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने की जरूरत है।
सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि– कई खामी एवं त्रुटिपूर्ण नियोजन नीति, जो खारिज कर दी गई है, वैसे करके सरकार युवाओं के साथ धोखा एवं छलावा किया है। अपने तीन साल के कार्यकाल में सरकार की ओर से मात्र तीन सौ से कुछ अधिक लोगों को नौकरी दे पाई है। इस सरकार के पास न तो कोई विजन है और न ही इच्छाशक्ति। ये काठ की हांडी है जो बार बार नहीं चढ़ेगी।
बैठक को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू ने कहा कि– भोले भाले आदिवासीयों को लोभ दिखाकर सत्ता में आई ये सरकार आदिवासी विरोधी है। जल जंगल जमीन की लूट मची है। अधिकतर आदिवासी महिलाओं का बलातकार एवं हत्या हुआ है।
कार्यसमिति को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक मेनका सरदार ने कहा कि– ये सरकार तुष्टीकरण नीति अपनाकर बहुसंख्यक हिन्दुओं को चोट पहुंचाने का काम कर रही है।
कार्यक्रम के प्रभारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवेंद्र सिंह ने बूथ मजबूतीकरण एवं मन की बात कार्यक्रम पर संबोधित किया।
जिला प्रभारी नंदजी प्रसाद ने सांगठनिक वृत्त लिया एवं पूर्व जिला अध्यक्ष सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंडी चरण साव ने राजनीतिक प्रस्ताव रखा।
*कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष हिमांशु मिश्र एवं धन्यवाद ज्ञापन सुमन कल्याण मंडल जी ने दिया।*
बैठक में लखन मार्डी,बबलू प्रसाद,पूर्व जिलाध्यक्ष सरोज महापात्र,जिला के पदाधिकारी,कार्यसमिति सदस्य,मोर्चा के जिलाध्यक्षगण,मोर्चा के जिला महामंत्री,मंडल के अध्यक्षगण एवं मंडल के महामंत्री उपस्थित थे।