पीर साहब ने हिन्दू-मुस्लिम सहित सभी धर्म के लोगों को ईद पर्व की दिए शुभकामनाएं
बीरभूम: ईद पर्व सिर्फ खुशी का ही पर्व नहीं,बल्कि यह पर्व नफरत को भी मिटाता है।इस पर्व में मुस्लिम समुदाय के लोग एक-दूसरे से गले मिलते है और हाथ भी मिलाते हैं।इस पर्व में दुश्मन से भी गले व हाथ मिलाकर दुश्मनी को दोस्ती में बदला जाता हैं।पूरे 29 या 30 दिन रोजा खत्म होने के बाद ईद पर्व मनायी जाती है।बता दें इस वर्ष 29 रोजा के बाद ईद पर्व मनायी गई।ईद पर्व को लेकर पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिला अंतर्गत राजनगर प्रखंड क्षेत्र के गायसाड़ा शरीफ स्थित खानक़ा-ए-बोखारीया के गद्दी नशी हज़रत सैयद मौलाना सैफुल हुसैन साहब बोखारी जी ने हिन्दू-मुस्लिम सहित सभी धर्म के लोगों को ईद-उल-फित्र की शुभकामनाएं दिए।बोखारी जी ने कहे कि वह हिन्दू-मुस्लिम सहित सभी धर्म के लोगों के कल्याण के लिए दुआ करेंगे।कहे कि सभी लोग आपस में मिलजुल कर शांतिमय माहौल बनाकर रहे।कहे कि कोई भी एक-दूसरे से झगड़ा नहीं करें, क्योंकि यह देश के लिए अच्छा नहीं है। कहे कि सबसे पहले देश है।सभी को देश से प्रेम करना चाहिए।