अपर समाहर्ता, जामताड़ा के अध्यक्षता में कृषि गणना 2021-2022 के प्रथम चरण हेतु शत प्रतिशत सर्वेक्षण कार्य से संबंधित समीक्षा एवं तकनीकी कार्यो के दौरान उत्पन्न त्रुटि से संबंधित आहूत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
आज दिनांक 20.04.2023 को अपर समाहर्ता, जामताड़ा के अध्यक्षता में कृषि गणना 2021-2022 के प्रथम चरण हेतु शत प्रतिशत सर्वेक्षण कार्य से संबंधित समीक्षा एवं तकनीकी कार्यो के दौरान उत्पन्न त्रुटि से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन झारनेट जामताड़ा कक्ष में किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपर समाहर्ता श्री सुरेन्द्र कुमार ने कहा कि कृषि गणना 2021-2022 के प्रथम चरण मे उत्पन्न समस्या के बारे मे सभी अंचल के अंचल अधिकारी, सभी प्रगणक, पर्यवेक्षक एवं कम्प्युटर ऑपरेटर तकनीकी कार्यो के दौरान उत्पन्न त्रुटि से संबंधित जानकारियां अच्छी तरह से ग्रहण कर लें, ताकि कृषि गणना 2021-2022 के प्रथम चरण के कार्यो को जल्द से जल्द पूर्ण किया जा सके। वहीं इस दौरान उन्होंने कृषि जनगणना से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा कर उचित दिशा निर्देश दिया। वहीं प्रशिक्षण कार्यक्रम के समाप्ति के उपरांत अपर समाहर्ता, जामताड़ा के द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि सभी समस्या का निष्पादन 2-3 दिनों में करते हुए सूचित करें।
जिला कृषि गणना 2021-2022 के प्रथम चरण हेतु जिला सांख्यिकी पदाधिकारी श्री पंकज कुमार तिवारी ने उपस्थित अंचल अधिकारियों को जानकारी देते हुए बताया कि अंचल मे संबन्धित प्रगणक के द्वारा दुबारा जिसका पोर्टल मे इंट्री किया गया है, वैसे को चिन्हित करते हुये डुप्लीकेट डाटा को हटाने के लिए रांची से निदेश प्राप्त हुआ है, इसके लिए उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारी से अपने स्तर से आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया।
वहीं बताया गया कि सोशल ग्रुप (एसटी/एससी/अन्य), जेंडर (मेल/फीमेल/अन्य), स्टेटस ऑफ लैंड एंड लैंड यूज टाइप, सर्वे/सब सर्वे नंबर (प्लॉट नंबर) में 0 अंकित किया गया है, जो गलत है, जिसे आज प्रशिक्षण के बाद वास्तविक सुधार करते हुये डाटा को अपलोड करने के लिए जानकारी दी गई।
वहीं प्रशिक्षण सत्र के दौरान तकनीकी कार्य हेतु श्री शुभम दास एवं श्री धर्मेंद्र ठाकुर के दवारा पोर्टल मे सुपरवाइजर के लॉगिन से ठीक किया जाए, इन सबके बारे मे विस्तार पूर्वक बताया गया।
1. मैचिंग बिटवीन सेम ऑनर/अपोजिट होल्डर
2. स्क्रूटनी ऑफ डाटा
3. जेनरेट ऑफ टेबल्स
4. मैपिंग ऑफ ऑपरेशनल होल्डर
5. डाटा एंट्री स्क्रीन
6. एंट्री ऑफ विलेज इनफॉर्मेशन के बारे मे बारी बारी से जानकारी दी गई
इस अवसर पर सभी अंचल के अंचल अधिकारी, अंचल निरीक्षक, कर्मचारी एवं कम्प्युटर ऑपरेटर आदि उपस्थित रहे।