Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मीडिया कप क्रिकेट 2024 : आनंद कुमार की आतिशी पारी से दोमुहानी सेमीफाइनल में, हुडको को हरा जुबिली भी अंतिम चार में
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    मीडिया कप क्रिकेट 2024 : आनंद कुमार की आतिशी पारी से दोमुहानी सेमीफाइनल में, हुडको को हरा जुबिली भी अंतिम चार में

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 1, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मीडिया कप क्रिकेट 2024 : आनंद कुमार की आतिशी पारी से दोमुहानी सेमीफाइनल में, हुडको को हरा जुबिली भी अंतिम चार में

    जमशेदपुर : प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के तत्वावधान में खेले जा रहे मीडिया कप क्रिकेट के अंतिम लीग मैच में आनंद कुमार (74) की आतिशी बल्लेबाजी के बदौलत दोमुहानी एकादश ने स्वर्णरेखा को 10 विकेट से हरा कर सेमीफाइनल में जगह बना ली। इस जीत ने ग्रुप बी की दूसरी टीम हुडको एकादश की हसरतों पर भी पानी फेर दिया। बेहतर रन औसत के आधार पर दोमुहानी सेमीफाइनल में प्रवेश कर गई। अब दोमुहानी का मुकाबला सेमिफाइनल में जुबिली एकादश से होगा। जुबिली ने आज ही खेले गए पहले मैच में लगातार दो मैच जीत चुकी हुडको एकादश की टीम को करारी शिकस्त दी। हुडको के लिए हार के बावजूद सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका था लेकिन दोमुहानी ने उम्दा खेल और रणनीति से रन औसत बेहतर कर लिया और सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

    *निसार और रोहित की उम्दा बल्लेबाजी से जुबिली सेमीफाइनल में*

    कीनन स्टेडियम में आज खेले गए पहले मुकाबले में जुबिली ने हुडको को 43 रन की करारी शिकस्त दी। जुबिली ने निर्धारित 15 ओवर में 1 विकेट पर 131 रन जोड़े। जुबिली की ओर से निसार ने 48 और रोहित ने 35 रन बनाए। कार्तिक श्याम ने 15 रन बनाए। हुडको की टीम ने अतिरिक्त 33 रन दिए। एकमात्र विकेट कप्तान डा संजय पांडे ने लिया। जवाबी पारी में हुडको की पूरी टीम13.2 ओवर में 88 रन बनाकर सिमट गई। निसार ने गेंदबाजी में भी जौहर दिखाते हुए 2.2 ओवर में 4 विकेट झटके।करते श्याम ने 3 और कप्तान त्रिलोचन और सचिन ने एक एक विकेट लिया। निसार को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।

    *काम न आई वसीम की अर्धशतकीय पारी*

    आज के दूसरे निर्णायक मैच में दोमुहानी के कप्तान इंद्रजीत सिंह पिंटू ने टॉस जीतकर विपक्षी रत्नेश तिवारी की कप्तानी वाली स्वर्णरेखा एकादश को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। स्वर्णरेखा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 15 ओवर में 127 रन जोड़े। बाबू वसीम ने टीम के लिए 34 गेंदों पर 50 रन की पारी खेली। वहीं कप्तान रत्नेश ने 27 उज्जवल ने 12 रन बनाए। शेष बल्लेबाज दहाई अंको तक भी नहीं पहुंच पाए। प्रतीक पीयूष ने तीन, राकेश ने 2 और धर्मवीर ने एक विकेट लिया। जवाबी पारी में दोमुहानी ने बगैर कोई विकेट गवाएं 11.5 ओवर में 130 रन बना दिया। आनंद कुमार ने अपनी 74 रन की पारी में 11चौके और एक छक्का लगाया। राकेश ने 16 और रजत ने 14 रन बनाए। दोमुहानी के बल्लेबाजों के आगे स्वर्णरेखा के गेंदबाजों की एक न चली। आनंद कुमार को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।

    सेमीफाइनल 4 मार्च को
    अब सेमीफाइनल में चार मार्च को दोमुहनी का मुकाबला सुबह नौ बजे दलमा से और जुबिली एकादश का मुकाबला अपराह्न 2 बजे कालीमाटी एकादश से होगा। फाइनल 6 मार्च को कीनन स्टेडियम में होगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का धूमधाम से मना जन्म दिवस
    Next Article गरीब,असहाय ,लाचार ,विवश बच्चों के शिक्षा में बेहतरी तथा कौशल विकास के लिए बेटी का सपना साकार करने के लिए पिता ने किया विशेष अपील

    Related Posts

    माँ महागौरी की कृपा सभी पर बनी रहे : अमरप्रीत सिंह काले

    October 18, 2026

    झारखंड के मुख्यमंत्री ने पैतृक गांव में अपनी मां रूपी सोरेन का श्राद्ध किया

    October 18, 2026

    नए नेतृत्व में झारखंड भाजपा को मिलेगी नई ऊर्जा : अमरप्रीत सिंह काले

    October 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    माँ महागौरी की कृपा सभी पर बनी रहे : अमरप्रीत सिंह काले

    झारखंड के मुख्यमंत्री ने पैतृक गांव में अपनी मां रूपी सोरेन का श्राद्ध किया

    नए नेतृत्व में झारखंड भाजपा को मिलेगी नई ऊर्जा : अमरप्रीत सिंह काले

    चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना

    Gigaspinz Casino: Snelle Mobiele Sessies Tussen de Momenten van je Dag

    नागा साधु की पिटाई: बोकारो में भीड़ ने आरोपी को पीटा, पुलिस ने बचाया

    ओलीडीह में ब्राउन शुगर की बिक्री करते युवक गिरफ्तार, 2.53 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

    राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    गिद्दी में सीसीएल कर्मी मंगलेश सिंह की पत्नी के सामने निर्मम हत्या, चाकू से किए कई वार

    बोकारो में घर में ब्लास्ट: सेक्टर-12 बारी को-ऑपरेटिव में आधी रात को जोरदार धमाका, 5 लोग बाल-बाल बचे

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.