Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने कहा- मजदूरों की हक की लड़ाई जितेंगे, दिलाकर रहेंगे अधिकार
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने कहा- मजदूरों की हक की लड़ाई जितेंगे, दिलाकर रहेंगे अधिकार

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 5, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने कहा- मजदूरों की हक की लड़ाई जितेंगे, दिलाकर रहेंगे अधिकार
    आदित्यपुर जयप्रकाश उद्यान में कोल्हान मजदूर यूनियन का वनभोज सह मिलन समारोह में दिखी मजदूरों की एकता
    ADITYAPUR : ईचागढ़ के पूर्व विधायक सह कोल्हान मजदूर यूनियन के संयोजक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने जयप्रकाश उद्यान में आयोजित वनभोज समारोह में मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि मजदूरों की हक की लड़ाई जितेंगे और उन्हें अधिकार दिलाकर रहेंगे. इसके लिए सिर्फ मजदूरों का सहयोग चाहिए. मजदूर हाथ बढ़ाए और भरोसा रखें. वनभोज समारोह में अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे.
    15 से 20 लाख मजदूरों को नहीं मिल रही है न्यूनतम मजदूरी
    कोल्हान मजदूर यूनियन के संयोजक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने समारोह में कहा कि 15 से 20 लाख मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी नहीं मिल रही है. मजदूरों को सरकार से मिलनेवाली सरकारी सुविधाएं भी मयस्सर नहीं है. बावजूद इस बारे में किसी तरह की प्रतिक्रिया नेताओं की नहीं आ रही है.
    एक-एक कर बंद हो रही है कंपनियां
    कोल्हान में अबतक कई कंपनियां एक-एक कर बंद हो गई हैं. इसमें कांड्रा का ग्लास फैक्ट्री, तार कंपनी, केबुल कंपनी, अभिजीत स्टील कंपनी समेत कई कंपनियां बंद हो चुकी है. इसको लेकर किसी तरह की आवाज नहीं उठ रही है. किसी तरह की प्रतिक्रिया भी नहीं आ रही है.
    बंगलुरू में 176 मजदूरों ने कर ली आत्महत्या
    एक उदाहरण देते हुए ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने कहा कि बंगलुरू में 176 मजदूरों ने आत्महत्या कर ली है. इसका कारण यह है कि 8 घंटे की बजाए मजदूरों से 12 घंटे तक काम लिया जा रहा है. ऐसे में मजदूर तनावग्रस्त हो जाते हैं. इसके बाद इसका नतिजा विपरीत निकलता है.
    कंपनी बंद हो रही थी और प्रबंधक कर रही थी बहाली
    टायो कंपनी की कहानी बताते हुए अरविंद सिंह ने कहा कि जब कंपनी बंद होनेवाली थी तब प्रबंधन की ओर से बहाली निकाली गई थी. मशीनों को खरीदने का काम किया जा रहा था. तब मजदूरों की क्या दुर्दशा होगी इसका अंदाजा लगाया जा सकता है.
    झारखंड का आयरन ओर माइंस क्यों बंद है?
    कोल्हान मजदूर यूनियन के संयोजक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने कहा कि आज ओडिशा में आयरन ओर की माइंस चल रही है, लेकिन झारखंड का क्यों बंद कर दिया गया है. यह सरकार की कैसी व्यवस्था और पॉलिसी है.
    डैम की जगह रूंगटा स्टील बन गयी
    सरायकेला में जहां पर डैम बनाने की सालों से मांग की जा रही थी वहां पर आज रूंगटा स्टील बनकर खड़ी है. अगर वहां पर डैम बना होता तब भी लोगों को रोजगार मिल सकता था. अब खरकई नदी का पानी दूषित होगा और उसका प्रभाव आम जन-जीवन पर ही पड़ेगा.
    आने वाला दिन है संघर्ष का
    वनभोज समारोह में अरविंद सिंह ने कहा कि आने वाला दिन मजदूरों के लिए संघर्ष का है. इसके लिए उन्हें रणनीति बनानी होगी. बैठक करनी होगी. सेमिनार का आयोजन करना होगा. घरों से निकलना होगा. एकजूटता दिखानी होगी. अगर कहीं पर अच्छा काम हो रहा है तो उसे प्रोत्साहित करना चाहिए और कहीं काम ठीक नहीं हो रहा है कि तो मिलकर उसे ठीक करवाने का भी काम करना चाहिए.
    सांसद गीता कोड़ा ने कार्यक्रम की सफलता कामना की और कहा मजदूर हित में वे मजदूरों के साथ खड़ी है। सांसद प्रतिनिधि जगदीश नारायण चौबे ने उनकी अनुपस्थिति में उनकी अनुपस्थिति में संवादों का आदान-प्रदान मोबाइल से करवाए।
    समारोह को इन्होंने भी किया संबोधित
    समारोह को झारखंड वर्कर्स यूनियन के महासचिव ओम प्रकाश सिंह, संचालन बसंत कुमार, जगदीश नारायण चौबे. एआईटीयूसी के बीएन सिंह, एसएन सिंह, टायो संघर्ष समिति के अजय कुमार शर्मा, केके त्रिपाठी, सुखेन हेंब्रम, चंदन सिंह, आलोक चटर्जी, होनी सिंह मुंडा, रीना सिंह, मीरा तिवारी, शशि आचार्या, शिखा चौधरी, सोखेंन हेंब्रम आदि ने संबोधित किया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसाहित्य समिति, तुलसी भवन द्वारा संस्थान के प्रयाग कक्ष में मासिक ‘कथा मंजरी’ सह साहित्यकार अध्यापक पूर्ण सिंह की जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया
    Next Article शिव शंकर सिंह ने किया उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगदंबिका पाल का स्वागत

    Related Posts

    भीषण गर्मी को देखते हुए शहर में पियाऊ की व्यवस्था, प्रशासन अलर्ट

    May 27, 2026

    जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़, समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

    May 27, 2026

    ईद-उल-जोहा को लेकर जामताड़ा प्रशासन अलर्ट, संयुक्त आदेश जारी

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भीषण गर्मी को देखते हुए शहर में पियाऊ की व्यवस्था, प्रशासन अलर्ट

    जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़, समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

    ईद-उल-जोहा को लेकर जामताड़ा प्रशासन अलर्ट, संयुक्त आदेश जारी

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    जुगसलाई यूनिक कलेक्शन फायरिंग कांड का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

    एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में सोलर बैटरी में लगी आग, मची अफरा-तफरी

    मनपीटा तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मातम

    पीएम आवास के लाभुक फिर पहुंचे सरयू राय के पास, 31 मई तक चाबी नहीं मिलने पर अनशन की चेतावनी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.