झामुमो, कांके प्रखंड में पंचायत स्तर पर चल रही सदस्यता अभियान
– ऊरूगुट्टू पंचायत से किया गया
मुकेश रंजन
रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कमिटी के निर्देशानुसार सभी पंचायतों पर सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को झामुमो से जोड़ने की कोशिश की जा रही है। शनिवार को कांके प्रखंड के ऊरगुट्टू पंचायत में सदस्यता अभियान कार्यक्रम का श्रीगणेश किया। मौके पर झामुमो नेता जनक नायक ने नए लोगों को सदस्यता रसीद काटकर और पार्टी का पट्टा पहना कर पार्टी में स्वागत किया।
इस दौरान झामुमो प्रखंड अध्यक्ष जावेद अख्तर ने कहा कि यह कार्यक्रम कांके प्रखंड के सबसे बड़े पंचायत, ऊरगुट्टू पंचायत से आज शुभारंभ किया गया है। हर दिन लगातार कांके प्रखण्ड के सभी 32 पंचायतों पर कैंप लगाकर इस कार्यक्रम को चलाया जाएगा।
झामुमो का कांके प्रखण्ड से लाखों लोगों को जोड़ने का लक्ष्य हमलोगों ने रखा है। निश्चित तौर पर आने वाले समय पर कांके विधानसभा मैं झामुमो का विधायक होगा। वही जिला उपाध्यक्ष जनक नायक ने कहा कि पार्टी के सिद्धांत और विचारधारा को देखते हुए सभी समुदाय के लोग झामुमो पर भरोसा जताते हुए हजारों की संख्या में लोग झामुमो का दामन थाम रहे हैं। निश्चित तौर पर आने वाले समय पर झामुमो की कांके विधानसभा से विधायक होगा और राज्य में सरकार भी।