Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2024 (15 जनवरी से 14 फरवरी) के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2024 (15 जनवरी से 14 फरवरी) के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2024 (15 जनवरी से 14 फरवरी) के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन; आज समाहरणालय परिसर से उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    *◼️पूरे माह के दौरान जिले में सड़क सुरक्षा के तहत विभिन्न कार्यक्रम होंगे आयोजित*

    जिला परिवहन कार्यालय, जामताड़ा एवं लीड एजेंसी सड़क सुरक्षा के सौजन्य से आज दिनांक 15.01.2024 को समाहरणायल जामताड़ा परिसर से उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा एवं जिला परिवहन पदाधिकारी श्री अजय कुमार तिर्की ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2024 (15 जनवरी से 14 फरवरी) के अवसर पर जिले में वृहत प्रचार प्रसार हेतु जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र भ्रमण हेतु रवाना किया। इस दौरान उप विकास आयुक्त एवं जिला परिवहन पदाधिकारी ने इस मौके पर सड़क सुरक्षा माह की तख्ती लगे गुब्बारे को हवा में छोड़ा।

    *सड़क सुरक्षा को लेकर बनाए गए नियम वास्तव में लोगों के जान माल की रक्षा के लिए है, इसे समझें एवं नियमों का अनुसरण करें – उप विकास आयुक्त*

    मौके पर उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा ने कहा कि सड़क सुरक्षा आज के परिप्रेक्ष्य में काफी अहम हो गया है। प्रायः लोग सड़क सुरक्षा के नियमों को अनदेखी करते हैं, जिसके कारण बड़ी दुर्घटना घटित हो जाती है। उन्होंने जिले वासियों से अपील किया कि दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें एवं चार पहिया वाहन में अनिवार्य रूप से सीट बेल्ट लगाएं। सड़क सुरक्षा को लेकर बनाए गए नियम वास्तव में लोगों के जान माल की रक्षा के लिए है, इसका अनुसरण करें। अपने घर के वैसे सदस्य जो नाबालिग हैं अथवा उनके पास वैध लाइसेंस नहीं हैं, उन्हें वाहन चलाने कदापि ना दें।

    *विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन*

    वहीं जिला परिवहन पदाधिकारी श्री अजय कुमार तिर्की ने बताया कि दिनांक 15 जनवरी से 14 फरवरी 2024 तक चलने वाले इस कार्यक्रम में जन जागरूकता के उद्देश्य से पूरे जिला भर में प्रचार प्रसार किया जायेगा। इस अलावा विद्यालयों में पेंटिंग प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता, बाइक रैली, स्वास्थ्य जांच शिविर, वाहन जांच, स्पेशल ड्राइव ओवरलोडिंग रोकने के लिए, काउंसलिंग, प्रभात फेरी, ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग स्पेशल ड्राइव, हिट एंड रन कंपेंसेशन के बारे में अवेयरनेस सहित अन्य बिंदुओं पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पुलिस, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं पथ प्रमंडल विभाग भी सम्मिलित होकर कार्य करेंगे।

    इस मौके पर जिला सड़क सुरक्षा टीम के कर्मी श्री तौसीफ जलीली, श्री सतीश कुमार सिंह, श्री माज आलम, श्री विमलेश कुमार एवं अन्य मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticlePM JANMAN कार्यक्रम के तहत् गोड्डा जिले के बोआरीजोर प्रखंड के बाबूपुर पंचायत भवन के मैदान में National Mega Event कार्यक्रम का किया गया आयोजन
    Next Article आने वाली 22 तारीख को प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित होना चाहिए – करनदीप सिंह

    Related Posts

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    July 4, 2026

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बोलानी मे “घर ही विद्यालय परियोजना”कार्यक्रम आयोजित

    झारखंड अंगीभूत महाविद्यालय इंटरमीडिएट अनुबंध शिक्षक संघ ने जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.