राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उनके विचारधारा पर चलके का लिया संकल्प
*स्वामी विवेकानंद युवाओं का प्रेरणा स्रोत:- शान्ति गोपाल महतो छात्र नेता जामताड़ा*
जामताड़ा जिला के क्रांतिकारी छात्र नेता, झारखण्डी भाषा खतियान संघर्ष समिति जामताड़ा के जिला कार्यकारणी सदस्य सह नाला विधानसभा के लोकप्रिय युवा नेता शान्ति गोपाल महतो ने राष्ट्रीय युवा दिवस के शुभ अवसर पर युवाओं का प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी के जयंती पर स्वामी विवेकानंद जी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित, माल्यार्पण कर शत शत नमन किये तथा उनके बताये गये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया! इस शुभ अवसर पर छात्र नेता शान्ति गोपाल महतो ने स्वामी विवेकानंद “नरेंद्र” के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वामी जी कहा था कि उठो, जागो और तब तक नही रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाय, विनम्र बनो, साहसी बनो और शक्तिशाली बनो!
स्वामी विवेकानंद जयंती को हम सभी राष्ट्रीय युवा दिवस के रुप में मनाते है!
विश्व पटल मे भारतीय संस्कृति स्थापित करने वाले महान आधयात्मिक गुरू समाज सुधारक और हम सभी युवाओं का प्रेरणा स्रोत है!
उनका जन्म 12 जनवरी 1863 ई को पश्चिम बंगाल के बेलुरमठ में हुआ था! उनका पिता का नाम विश्वनाथ और माता भुवनेश्वरी देवी था! उनके आधयात्मिक गुरू रामकृष्ण परमहंस थे, उन्होंने अमेरिका के शहर शिकाबो में विश्व पटल पर भारत का नेत्रित्व करते हुए भारत को विश्व गुरु का पहचान दिलाने में अतुलनीय दिया था! आज हमे गर्व है कि हम युवा राष्ट्रीय के नागरिक है युवा युवा शक्ति राष्ट्रीय शक्ति है!
राष्ट्रीय एवं राज्य के दशा दिशा को बदलने मे युवाओं की काफी अहम भूमिका होती है सभी युवाओं से अपील करता हूँ कि आपका ऊर्जा को राष्ट्रीय शक्ति एवं राष्ट्रीय निर्माण बनाने मे योगदान दें जिससे भारत राष्ट्रीय को पुन सोने की चिड़िया एवं विकसित राष्ट्र बनाया जा सके!
देश की एकता अखंडता को अच्छुन्न रखा जा सके ताकि हमारे देश के माहापुरुषो के बताऐ गये मार्ग पर हम सभी चलकर उनके सपना साकार करने मे अहम भूमिका निभा सके!